Kapil Dev and underworld don Dawood Ibrahim story: साल 1986 में दाउद इब्राहिम में कपिल देव और टीम इंडिया को कार की लालच दी थी.
Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव वैसे तो बहुत सौम्य स्वभाव के है, लेकिन अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान वह गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं करते थे, लेकिन एक घटना ऐसी भी है जब उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम को ड्रेसिंग से रूम से डांटकर भगा दिया था.
कपिल देव और दाउग इब्राहिम नई दिल्ली: एक समय था जब क्रिकेट के खेल में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का दबदबा हुआ करता था. दबदबा ऐसा कि वह अपने इशारे पर मैच के नतीजे को पलट देता है. इसके लिए दाउद किसी भी हद तक जाता था. ये क्रिकेट से उसका प्यार कहें या फिर इस खेल को अपने लिए पैसे छापने की मशीन. दाउद और क्रिकेट से जुड़ी कई ऐसी कहानियां है जिसमें यह अंडरवर्ल्ड डॉन सिर्फ और सिर्फ विलेन की भूमिका में रहा, लेकिन एक बार जब भारतीय हीरो से उसका पाला पड़ा तो मुंह लटकाकर उसे भागना पड़ा था. ये कहानी है भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव की जब उन्होंने दाउद इब्राहिम की उसकी औकात दिला दी थी.
घटना साल 1986 की है जब टीम इंडिया ट्राइंगुलर सीरीज के लिए यूएई के शारजाह में भी. भारत के अलावा इस सीरीज में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी हिस्सा ले रही थी. सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाना था और उससे एक दिन पहले दाउद इब्राहिम भारतीय ड्रेसिंग में कप्तान कपिल देव से मिलने पहुंच गए. कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी कपिल देव और दाउद इब्राहिम की मुलाकात की घटना का जिक्र अपने इंटरव्यू में किया है.
कपिल देव और दाउद की मुलाकात में क्या हुआ था?
शारजाह में भारत और पाकिस्तान के बीच ट्राइंगुलर सीरीज का फाइनल होने वाला था. मैच से एक दिन पहले, भारतीय टीम प्रैक्टिस के बाद ड्रेसिंग रूम में बैठी थी, तभी मशहूर कॉमेडियन महमूद के साथ एक व्यक्ति अंदर आया. महमूद ने उसे एक बड़े बिजनेसमैन के तौर पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलवाया. वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि दाउद इब्राहिम ही था. मुलाकात के दौरान बातचीत में दाउद ने भारतीय खिलाड़ियों को एक ऑफर की पेश की. दाउद ने कहा कि अगर आप कल के मैच में पाकिस्तान को हरा देते हैं तो मैं टीम के हर खिलाड़ी को एक-एक टोयोटा कोरोला कार तोहफे में दूंगा. उस वक्त टोयोटा कार मिलना एक बहुत बड़ी बात मानी जाती थी, इसलिए दाउद के इस ऑफर को सुकनर खिलाड़ी हैरान थे.
दाउद और खिलाड़ियों के बीच जब ये बात चल रही थी तब कपिव देव प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे. जैसे ही वह ड्रेसिंग रूम में वापस आए उन्होंने देखा कि कुछ बाहरी लोग अंदर मौजूद हैं. ये देखते ही कपिल देव पारा गर्म हो गया. क्योंकि वह ड्रेसिंग में बाहर के लोगों के लिए काफी सख्त थे. उन्होंने पहले महमूद से कहा महमूद साहब आप बाहर जाइए. इसके बाद कपिल देव ने दाउद की तरफ इशारा करते हुए बिना उसे पहचाने कड़क आवाज में कहा ये कौन है? चल बाहर निकल. कपिल देव की फटकार सुनकर दाउद इब्राहिम बिना कुछ बोले वहां से चला गया. बाद में टीम के खिलाड़ियों ने कपिल देव को बताया कि जिसे उन्होंने डांटकर भगाया वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें