aaj ka panchang 16 january 2026 shukra Pradosh muhurat | masik shivratri january 2026 shukrawar Lakshmi puja sunset time bhadra rahu kaal disha shool | आज का पंचांग, 16 जनवरी 2026 प्रदोष-शिवरात्रि मुहूर्त
आज शिव पूजा के अलावा शुक्रवार की लक्ष्मी पूजा भी है. जो लोग धन, वैभव, सुख, संपत्ति की चाह रखते हैं, उन लोगों को सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए. माता लक्ष्मी को खीर, बताशे, दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए. लक्ष्मी जी के साथ आप धनपति कुबेर की पूजा कर सकते हैं. कुबेर की पूजा करने से स्थिर धन की प्राप्ति होती है. लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए. जिन लोगों की कुंडली में शुक्र दोष है, वे व्रत रखकर शुक्र के मंत्र ॐ शुं शुक्राय नमः का जाप करें. सफेद या गुलाबी वस्त्र, चावल, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करें. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 जनवरी 2026
आज की तिथि- त्रयोदशी – 10:21 पी एम तक, उसके बाद चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- मूल – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- गर – 09:21 ए एम तक, वणिज – 10:21 पी एम तक, फिर विष्टि
आज का योग- ध्रुव – 09:06 पी एम तक, उसके बाद व्याघात
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- धनु
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:47 पी एम
चन्द्रोदय- 06:12 ए एम, जनवरी 17
चन्द्रास्त- 03:25 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: 12:10 पी एम से 12:52 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:16 पी एम से 02:58 पी एम
- अमृत काल: 01:09 ए एम, जनवरी 17 से 02:55 ए एम, जनवरी 17
- निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम, जनवरी 17 से 12:58 ए एम, जनवरी 17
- शुक्र प्रदोष पूजा मुहूर्त: शाम 05:47 बजे से रात 08:29 बजे तक
- मासिक शिवरात्रि पूजा मुहूर्त: देर रात 12:04 बजे से 12:58 एएम तक
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 07:15 ए एम से 08:34 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:34 ए एम से 09:53 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:53 ए एम से 11:12 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:31 पी एम से 01:50 पी एम
चर-सामान्य: 04:28 पी एम से 05:47 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:09 पी एम से 10:50 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:31 ए एम से 02:12 ए एम, जनवरी 17
अमृत-सर्वोत्तम: 02:12 ए एम से 03:53 ए एम, जनवरी 17
चर-सामान्य: 03:53 ए एम से 05:34 ए एम, जनवरी 17
आज के अशुभ समय
- गुलिक काल- 08:34 ए एम से 09:53 ए एम
- यमगण्ड- 03:09 पी एम से 04:28 पी एम
- राहुकाल- 11:12 ए एम से 12:31 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 09:21 ए एम से 10:03 ए एम, 12:52 पी एम से 01:34 पी एम
- भद्रा- 10:21 पी एम से 07:15 ए एम, जनवरी 17
- भद्रा का वास- पाताल लोक
- दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
भोजन में – 10:21 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.