Singhara ki Lapsi recipe: सर्दी में घर पर बनाएं छतरपुर की सिंघाड़े की लपसी, बच्चे बूढ़े सबकी पसंद, जानें रेसिपी
Last Updated:
Singhara ki Lapsi recipe: नेहा बताती है कि यदि आप घर पर सिंघाड़े की लपसी बनाना चाहते है तो सबसे पहले आपको सूखा हुआ सिंघाड़ा खरीदना होगा या फिर पिसा हुआ सिंघाड़ा भी ले सकते है. लेकिन हम सूखा सिंघाड़ा यानी सिंघाड़े की कौड़ी खरीदते है और फिर इसे कूटते है. इसके बाद इसे छानते है और इसके आटे को पानी में डालकर धीमी आंच पर पकाते है.
Water chestnut porridge recipe: छतरपुर जिले में सर्दियों के मौसम में सिंघाड़े से एक खास डिश बनाई जाती है. जिसे घर-घर में तैयार किया जाता है. जिले में सिंघाड़े के आटे से लपसी बनाई जाती है. जिसे जल्दी से तैयार किया जा सकता है. नेहा बताती है कि छतरपुर जिले में सिंघाड़े की लपसी बनाई जाती है. हम इस लपसी को सालों से बनाते आ रहे है. सर्दियों के मौसम में लपसी का खूब सेवन किया जाता है. इसे त्यौहारों में भी बनाया जाता है और व्रत के दौरान भी महिलाएं इसे बनाकर खाती है जो शरीर के लिए भी लाभकारी होती है.
नेहा बताती है कि यदि आप घर पर सिंघाड़े की लपसी बनाना चाहते है तो सबसे पहले आपको सूखा हुआ सिंघाड़ा खरीदना होगा या फिर पिसा हुआ सिंघाड़ा भी ले सकते है. लेकिन हम सूखा सिंघाड़ा यानी सिंघाड़े की कौड़ी खरीदते है और फिर इसे कूटते है. इसके बाद इसे छानते है और इसके आटे को पानी में डालकर धीमी आंच पर पकाते है. नेहा बताती है कि 7 से 8 लीटर पानी में 1 किलोग्राम पिसा सिंघाड़ा डालते है और फिर आधे से 1 घंटे तक धीमी आंच पर पकाते है.
मिट्टी के चूल्हे पर बनती लपसी
इसके बाद इसमें गुड़ डाला जाता है. यदि हमें 1 किलो सिंघाड़े की लपसी बनानी है तो इसमें 2 से 2.5 किलोग्राम गुड़ डालते है ताकि लपसी मीठी हो जाए. इसे चूल्हे पर तब तक पकाते रहें जब तक यह गाढ़ी न हो जाए. हमारे यहां मिट्टी के चूल्हे पर ही लपसी बनाई जाती है. नेहा बताती है कि जब यह गाढ़ी हो जाती है तो इसे उतार लेते है. इसी दौरान इसमें हम ड्राई फ्रूट्स डालते है. आप इसमें 1 से 2 चम्मच की मात्रा में चिरौंजी, गरी, सोंठ और दाख डाल सकते है. इससे लपसी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.