‘वो न तो स्मोक करते थे, न ही शराब पीते थे’, केके की मौत शान के लिए सबसे शॉकिंग, सिंगर को बताया ‘फैमिली मैन’

Share to your loved once


Last Updated:

शान ने केके को एक फैमिली मैन और अनुशासित कलाकार बताया. उन्होंने का कि केके न तो स्मोकिंग करते थे और न ही ड्रिंक करते थे. योगा और स्विमिंग करते थे. उनका निधन होना सबसे ज्यादा शॉकिंग था. शान ने कहा कि जब उनका निधन हुआ, तब वह करियर के पीक पर थे. उन्होंने केके से जुड़ी कई यादें शेयर कीं.

ख़बरें फटाफट

'वो न तो स्मोक करते थे, न ही शराब पीते थे', केके की मौत शान के लिए सबसे शॉकिंगशान और केके साथ में कई स्टेज परफॉर्मेंस की थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर केके का 31 मई 2022 को निधन हो गया. वह एक स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे थे, तभी दिल का दौर पड़ा और उनका निधन हुआ. सालों बाद भी इंडस्ट्री के कई लोगों के लिए यह नुकसान पर्सनल लगता है. केके के साथ करीबी प्रोफेशनल और पर्सनल बॉन्ड शेयर करने वाले शान ने हाल ही में मनीष पॉल के पॉडकास्ट में उनके बारे में बात की. शान ने बताया कि केके वो सिंगर थे जिनके साथ उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा कोलैबोरेट किया. उनकी पार्टनरशिप सिर्फ स्टूडियो रिकॉर्डिंग तक सीमित नहीं थी, बल्कि स्टेज शोज़, सफर और घंटों साथ बिताने तक थी.

शान ने कहा,“मतलब, वो टॉप फॉर्म में थे और उनकी आवाज़ उस वक्त अपने पीक पर थी. वो बहुत जल्दी चले गए और हम उनकी आवाज़ को बहुत मिस करते हैं. मैं उनके बहुत करीब था. मुझे लगता है कि मैंने उनके साथ सबसे ज्यादा डुएट गाए हैं, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान या अलका याज्ञनिक से भी ज्यादा. हमने 20 से ज्यादा गाने साथ में गाए हैं और उनमें से कम से कम दर्जन भर सुपरहिट रहे हैं. सिर्फ गाने ही नहीं, हमने बहुत सारे शोज़ भी साथ किए हैं और खूब ट्रैवल भी किया है.”

शान ने बताया कि केके पार्टीज से दूर रहते थे और ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करते थे. उन्होंने कहा, “हर बार जब मैं उन्हें देखता था, तो सोचता था, ‘मुझे इनके जैसा बनना है.’” शान ने कहा कि जहां उन्हें सोशलाइज करना पसंद था, वहीं केके इसके बिल्कुल उलट थे और काम के अलावा शायद ही कभी बाहर जाते थे.

पार्टियां नहीं करते थे केके

शान ने कहा, “केके ने सिर्फ दो पार्टी अटेंड की हैं, और दोनों मेरे घर पर हुई थीं. जब भी आप उन्हें टीवी के लिए बुलाते थे, तो उन्हें बाहर निकालना बहुत मुश्किल था. वो बस अपने कम्फर्ट जोन में रहना पसंद करते थे.” केके की अचानक मौत और भी चौंकाने वाली इसलिए थी क्योंकि वो अपनी लाइफ बहुत केयरफुली जीते थे.

स्विमिंग और योगा करते थे केके

शान ने बताया, “केके न तो स्मोक करते थे, न ही शराब पीते थे. वो कभी हैवी खाना नहीं खाते थे और उन्हें कोलेस्ट्रॉल की कोई दिक्कत नहीं थी. वो स्विमिंग और योगा करते थे, इसलिए उनसे हार्ट अटैक की उम्मीद सबसे कम थी. शान ने यह भी बताया कि केके आमतौर पर ज्यादा शोज़ नहीं करते थे और उन्होंने बैक-टू-बैक कॉलेज कॉन्सर्ट्स सिर्फ इसलिए किए क्योंकि वे एक ही शहर में थे.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘वो न तो स्मोक करते थे, न ही शराब पीते थे’, केके की मौत शान के लिए सबसे शॉकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP