महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बूथ-बूथ भटकीं सौम्या, ऑनलाइन चेक करने के बाद डालने गईं वोट, लिस्ट में नहीं मिला नाम

Share to your loved once


Last Updated:

‘धुरंधर’ फेम सौम्या टंडन ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वह कई पोलिंग बूथ पर भटकीं. ऑनलाइन वोटरलिस्ट में नाम चेक करने के बाद वह पोलिंग बूथ पर गईं, तो उन्हें पता चला कि उनका उस पोलिंग बूथ में नाम नहीं है. फिर उन्हें दूसरे बूथ पर भेजा गया और उस बूथ पर भी उनका नाम नहीं था.

ख़बरें फटाफट

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बूथ-बूथ भटकीं सौम्या, नहीं था वोटर लिस्ट में नामसौम्या टंडन को बीएमसी चुनाव में वोट डालने की दिक्कत हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @saumyas_world_)

मुंबई. ‘धुरंधर’ से फिर से लाइमलाइट में आईं सौम्या टंडन को महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के दौरान वोट डालने की कोशिश में एक परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने पहले ही ऑनलाइन अपने वोटर डिटेल्स चेक कर लिए थे, लेकिन जब वे वोट डालने पहुंचीं तो उन्हें कई पोलिंग बूथों के चक्कर लगाने पड़े, क्योंकि एक से ज्यादा जगहों पर उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था. सौम्या ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि उलझन तो पोलिंग स्टेशन पहुंचने से पहले ही शुरू हो गई थी.

सौमन्या ने टंडन ने कहा, ‘मैंने ऑनलाइन चेक किया, स्क्रीनशॉट लिए, फिर भी मुझे दूसरी जगह भेजा गया.’ सौम्या ने कहा कि उन्होंने ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई सभी गाइडलाइंस फॉलो की थीं. उन्होंने कहा, “मैं सच में वोट डालने गई थी और मैंने सबकुछ ऑनलाइन चेक किया था. मेरे घर के नीचे ही एक बूथ था, जहां लोग वोटर्स को गाइड कर रहे थे. उन्होंने मुझे बताया कि मुझे एक खास जगह जाना है.”

लेकिन इसके बाद मामला और उलझ गया. ऑनलाइन वोटर डिटेल्स के स्क्रीनशॉट लेने के बावजूद सौम्या को फिर से दूसरी जगह भेज दिया गया. उन्होंने कहा, “आज सुबह जब मैंने ऑनलाइन चेक किया तो उसमें डालमिया कॉलेज दिखा रहा था. जब मैं वहां पहुंची तो उन्होंने कहा कि मेरा नाम किसी और जगह है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि इतनी कन्फ्यूजन क्यों है.”

सौम्या टंडन ने कही वोट डालने की बात

एक बूथ से दूसरे बूथ भेजे जाने के बावजूद सौम्या ने साफ कर दिया कि वे अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेंगी. नागरिक जिम्मेदारी की अहमियत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “यह मेरा अधिकार है और मेरी ड्यूटी भी. मुझे वोट डालना है. मैं वोट डालूंगी.” सौम्या ने यह भी सवाल उठाया कि क्या उनका नाम वोटर लिस्ट में है भी या नहीं. यह वही चिंता है, जिसका सामना महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में चल रहे चुनाव के दौरान कई वोटर्स को करना पड़ा है. वोटों की गिनती शुक्रवार को होगी.

सौम्या टंडन का करियर

सौम्या टंडन का टीवी-फिल्मों में लंबा करियर है. वे ‘ऐसा देश है मेरा’, ‘मेरी आवाज को मिल गई रोशनी’, ‘खुशी’ और ‘भाबीजी घर पर हैं’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने साल 2007 की बॉलीवुड फिल्म ‘जब वी मेट’ में भी काम किया था. हाल ही में वे आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने उर्फत जहां का किरदार निभाया.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बूथ-बूथ भटकीं सौम्या, नहीं था वोटर लिस्ट में नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP