Shubman Gill: शुभमन गिल टी-20 विश्व कप टीम से बाहर, Gujarat Titans COO का बयान

Share to your loved once


Last Updated:

Shubman Gill T20 World Cup 2026: शुभमन गिल को टी-20 विश्व कप टीम से बाहर करके संजू सैमसन को मौका दिया गया है. ऐसे समय में गुजरात टाइटंस के सीओओ कर्नल अरविंदर सिंह ने गिल की मजबूती और वापसी की उम्मीद जताई है.

ख़बरें फटाफट

T-20 वर्ल्ड कप से निकाले जाने के बाद गिल के साथ चट्टान की तरह खड़ा यह शख्स कौन\

कोलकाता: गुजरात टाइटंस के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) कर्नल अरविंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि शुभमन गिल का भारत की टी-20 विश्व कप टीम से बाहर होना महज एक छोटा सा झटका है जो हर शीर्ष खिलाड़ी के करियर में चलता रहता है और भारत का टेस्ट कप्तान इससे सीख लेकर मजबूत खिलाड़ी बनेगा.

टेस्ट के साथ वनडे टीम के कप्तान गिल टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम के उपकप्तान थे. भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया. सिंह ने कहा कि गुजरात टाइटंस के कप्तान ने इस फैसले को परिपक्वता के साथ स्वीकार किया है और वह अपने प्रदर्शन से ही इसका जवाब देंगे.

गुजरात टाइटंस के ‘जूनियर टाइटंस कार्यक्रम’ के तीसरे चरण के लांच के मौके पर वर्चुअल बातचीत में सिंह ने कहा:

ये छोटे झटके हैं जो किसी भी खिलाड़ी के जीवन में आते हैं उन्होंने अपना रुख पहले ही बहुत स्पष्ट कर दिया है. वह चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें जानने के बाद मैं इतना ही कह सकता हूं कि वह और भी मजबूत होकर वापसी करेंगे. जैसा कि आपने हाल के दो मैच में देखा है. वह पहले से भी बेहतर होंगे.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP