Power Cut In Rohtas on 16 17 January due to 11 KV feeder shutdown

Share to your loved once


Last Updated:

Power Cut In Rohtas: रोहतास जिले में 16 और 17 जनवरी को गौरक्षणी के 11 केवी तकिया फीडर पर तकनीकी कार्य के कारण सुबह 11 से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस कारण इन इलाकों में बिजली नहीं रहेगी. उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है.

ख़बरें फटाफट

16-17 जनवरी को रोहतास के इन इलाके में नहीं रहेगी बिजली, ये है शटडाउन का समय

रोहतासः रोहतास जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बिजली विभाग की ओर से तकनीकी कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा गौरक्षणी के अंतर्गत आने वाले 11 केवी फीडर के बिफरकेशन कार्य को लेकर तकिया फीडर से होने वाली बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. यह शटडाउन पावर सबस्टेशन से संचालित 11 केवी तकिया फीडर पर किया जाएगा.

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नहीं रहेगी बिजली
बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्य 16 और 17 जनवरी को किया जाएगा. दोनों दिनों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक संबंधित फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. इस दौरान इस फीडर से जुड़े सभी इलाकों में बिजली नहीं रहेगी जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी असुविधा हो सकती है.

इसलिए बिजली आपूर्ति बंद
इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता सासाराम (शहरी) रंजन कुमार ने बताया कि 11 केवी फीडर के बिफरकेशन का यह कार्य तकनीकी दृष्टि से बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि लाइन और उससे जुड़े उपकरणों की क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य में किसी भी तरह की तकनीकी खराबी से बचाव के लिए यह रखरखाव कार्य किया जा रहा है. मरम्मति और बिफरकेशन कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

उनके द्वारा इस निर्धारित फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि शटडाउन समय से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें. खासकर पानी भरने, मोबाइल चार्जिंग, इन्वर्टर बैटरी, कंप्यूटर, दुकान या अन्य व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़े काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

उपभोक्ताओं से ये अपील
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही किया जा रहा है. बिफरकेशन के बाद लाइन पर लोड संतुलित होगा जिससे भविष्य में बार-बार फॉल्ट, ट्रिपिंग और अनियमित आपूर्ति की समस्या से राहत मिलेगी. साथ ही बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक स्थिर और सुरक्षित हो सकेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अस्थायी असुविधा के बदले उन्हें आगे बेहतर सेवा का लाभ मिलेगा. निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homebihar

16-17 जनवरी को रोहतास के इन इलाके में नहीं रहेगी बिजली, ये है शटडाउन का समय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP