कन्या राशि वालों को आज के निवेश से होगा लाभ, लव लाइफ में ले सकते हैं बड़ा फैसला, मां दुर्गा की रहेगी कृपा – Jharkhand News
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 16 January 2026: प्यार और परिवार के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. लव लाइफ उत्साह से भरपूर रहेगी. आप अपनी लव लाइफ में कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं. सितारे बताते हैं कि, आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा और….
परमजीत/देवघर: ग्रह नक्षत्र के आधार पर प्रतिदिन मानव जीवन के साथ-साथ सभी राशियों के ऊपर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि रहने वाला है. इसके साथ ही आज मूल नक्षत्र भी रहने वाला है. आज व्याघात योग भी रहने वाला है. बात करें चन्द्रमा की तो आज चन्द्रमा धनु राशि में ही संचार करने वाले हैं. जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से कि कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? ज्योतिषाचार्य जी कहते हैं कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में कुछ बेहतर रहेगा. जो लोग नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा में बैठे हैं उनके लिए आज कोई अच्छी खबर आ सकती है.
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बहुत दबाव आ सकता है. आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करने में कामयाब रहेंगे. आज उन लोगों के लिए भी अच्छा दिन हो सकता है जो अपने बचाए हुए पैसों को निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं. आज किया गया निवेश आपको लाभ देगा.
करियर के नजरिए से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा. शिक्षा और प्रतियोगिता में लगे लोगों को परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा. परीक्षा में सफलता मिल सकती है. कार्य के मामले में यात्रा करनी पड़ सकती है. वो यात्रा आपके लिये लाभदायक भी रहेगी. चन्द्रमा का प्रभाव सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ाएगा.
आर्थिक लिहाज से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. व्यापार और नौकरी में लाभ होगा. व्यापारी वर्ग को बड़ी डील या अनुबंध से लाभ मिलेगा. आय के साधन बढ़ेंगे लेकिन, छोटा मोटा खर्च भी उठाना पड़ सकता है. व्यापारियों को खासकर विदेश या बाहर से लाभ मिलने की संभावना है. आकस्मिक धन लाभ की भी प्राप्ति हो सकती है.
प्यार और परिवार के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. लव लाइफ उत्साह से भरपूर रहेगी. आप अपनी लव लाइफ में कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं. सितारे बताते हैं कि, आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे. आपको प्रेमी के साथ धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
स्वास्थ के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा सा मिला-जुला रहने वाला है. सर्दी, खांसी और जुकाम की चपेट में आ सकते हैं. वायरल फीवर भी हो सकता है. पेट दर्द संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है. बाहर का खाना खाने से बचें. नियमित योग और व्यायाम करें इसके साथ ही संतुलित आहार लें.
आज मां दुर्गा की पूजा आराधना करें. श्रृंगार की वस्तुएं अर्पण करें. खीर का भोग लगाएं. तुलसी में जल चढ़ाकर घी का दीपक जलाना और कन्याओं को भोजन कराना भी शुभ होगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें