WPL 2026: साइवर ब्रंट की फिफ्टी पर भारी हरलीन देओल की पारी, यूपी वारियर्स ने मुंबई को रौंद खोला जीत का खाता
Last Updated:
UP Warriorz vs Mumbai Indians Highlights WPL 2026: हरलीन देओल ने नाबाद 64 रन की पारी खेलकर यूपी वारियर्स को महिला प्रीमियर लीग 2026 की पहली जीत दिलाई. मुंबई इंडियंस ने आठवें मुकाबले में यूपी के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मेग लैनिंग की टीम ने 11 गेंदे रहते 162 रन बनाकर हासिल कर लिया.
यूपी वारियर्स को सीजन में मिली पहली जीत.नई दिल्ली. यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. हरलीन देओल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर यूपी को यह जीत दिलाई. इससे पहले नैट साइवर ब्रंट ने मुंबई को फिफ्टी ठोककर लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया था, लेकिन उनकी मेहनत पर पानी फिर गया. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने ब्रंट के 65 रनों की बदौलत 5 विकेट खोकर 161 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में यूपी ने तीन विकेट खोकर 18.1 ओवर में 162 रन बनाए और मुकाबला नाम कर लिया। हरलीन देओल ने 64 रन की नाबाद पारी खेली.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें