Perfect pasta boiling tips। खिला-खिला पास्ता कैसे बनाएं

Share to your loved once


How To Boil Pasta : आजकल पास्ता लगभग हर घर की रसोई में बनने लगा है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इसका स्वाद पसंद आता है. पास्ता बनाना देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना ही ट्रिकी भी होता है. अक्सर ऐसा होता है कि पास्ता उबालते समय वह आपस में चिपक जाता है या फिर जरूरत से ज्यादा नरम हो जाता है. कई बार पास्ता का शेप भी बिगड़ जाता है, जिससे पूरी डिश का मजा खराब हो जाता है. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि पास्ता को परफेक्ट बनाने के लिए महंगे इंग्रीडिएंट्स या खास कुकिंग स्किल की जरूरत होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. सही तरीका, सही समय और कुछ आसान सीक्रेट ट्रिक्स अपनाकर आप भी घर पर हर बार खिले-खिले, नरम और बिना चिपके हुए पास्ता बना सकते हैं. अगर आप भी पास्ता बनाते समय बार-बार इस परेशानी का सामना करते हैं कि पास्ता आपस में चिपक जाता है या उसका टेक्सचर सही नहीं आता, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि पास्ता को सही तरीके से कैसे उबालें, ताकि वह बिल्कुल प्रोफेशनल क्वालिटी का बने और हर रेसिपी में शानदार लगे.

पर्याप्त पानी और सही पॉट का इस्तेमाल करें
पास्ता उबालते समय सबसे बड़ी गलती लोग यह करते हैं कि कम पानी का इस्तेमाल करते हैं. हमेशा पास्ता की मात्रा से कम से कम तीन से चार गुना ज्यादा पानी लें. बड़ा और गहरा पॉट इस्तेमाल करें ताकि पास्ता को फैलने की पूरी जगह मिले. पानी कम होगा तो पास्ता चिपकने लगेगा और बराबर नहीं पकेगा.

पानी में अच्छे से उबाल आने के बाद ही पास्ता डालें. साथ ही पानी में स्वाद के लिए थोड़ा नमक जरूर डालें, इससे पास्ता अंदर तक टेस्टी बनता है.

उबालते समय तेल डालने की जरूरत नहीं
कई लोग पास्ता उबालते समय पानी में तेल या घी डाल देते हैं, लेकिन यह कोई जरूरी स्टेप नहीं है. अगर पानी पर्याप्त है और पास्ता को बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाया जाए, तो वह अपने आप नहीं चिपकेगा.

तेल डालने से कभी-कभी सॉस पास्ता पर ठीक से चिपकता नहीं है, जिससे डिश का टेस्ट कम हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बीच-बीच में चलाते रहें
पास्ता डालने के पहले दो से तीन मिनट सबसे जरूरी होते हैं. इस दौरान पास्ता को एक-दो बार हल्के से चलाएं ताकि वह नीचे या आपस में चिपके नहीं. इसके बाद हर दो मिनट में एक बार चलाना काफी होता है.

सही समय पर पास्ता निकालें
हर पास्ता का उबालने का समय अलग होता है, जो पैकेट पर लिखा होता है. उसी के अनुसार टाइम रखें. अगर आप पास्ता को ज्यादा देर तक उबाल देंगे, तो वह बहुत नरम और बेस्वाद हो जाएगा.

अगर आपको हल्का सा चबाने वाला टेक्सचर पसंद है, तो पैकेट पर दिए समय से एक से दो मिनट पहले ही पास्ता निकाल लें.

ठंडे पानी से शॉक देना
अगर आप पास्ता सैलेड या स्टिर फ्राई बनाने वाले हैं, तो उबालने के तुरंत बाद पास्ता को ठंडे पानी से धो लें. इससे पास्ता का पकना तुरंत रुक जाता है और वह चिपकता नहीं है. हालांकि, अगर आप सीधे सॉस में डालने वाले हैं, तो यह स्टेप जरूरी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP