‘सचिन अंकल, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं’, नन्हें मोहम्मद हादी का जवाब सुनकर छूट गई सबकी हंसी

Share to your loved once


Last Updated:

Sachin Pilot Viral Video: सचिन पायलट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि वे एक छोटे से बच्चे बात करते हुए दिख रहे हैं. इसमें छोटा बच्चा प्यार से कहता दिख रहा है कि सचिन अंकल मैं आपका बड़ा फैन हूं. इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.

'सचिन अंकल, बहुत बड़ा फैन हूं', नन्हें बालक की क्यूटनेस सुनकर छूट गई सबकी हंसीसचिन पायलट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. (फोटो- @SachinPilot)

Sachin Pilot Viral Video: राजस्थान की राजनीति में अपने बयानों और दौरों के लिए चर्चा में रहने वाले सचिन पायलट का एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर पायलट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक नन्हे बच्चे के साथ उनकी बातचीत ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. राजनीति की गंभीरता के बीच इस वीडियो की मासूमियत हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देगी. ये वीडियो बाड़मेर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष गफूर अहमद के घर का है. सोशल मीडिया इस वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं.

घटना तब की है जब सचिन पायलट बाड़मेर के पूर्व जिला अध्यक्ष गफूर अहमद और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिवशमा बानो के निवास पर पहुंचे थे. पायलट वहां गफूर अहमद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे थे. इसी दौरान शमा बानो का बेटा, नन्हा मोहम्मद अजान अब्दुल हादी, सचिन पायलट के पास पहुंचा और बेहद आत्मविश्वास और मासूमियत के साथ अजान ने कहा,’सचिन अंकल, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं… मोहम्मद अजान अब्दुल हादी.’



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP