‘गलती मानकर माफी मांग लें,’ हनी सिंह के विवादित बयान पर भड़के भाजपा विधायक, दे डाली चेतावनी
Last Updated:
यो यो हनी सिंह ने दिल्ली कॉन्सर्ट में विवादित बयान दिया, जिससे सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया. बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य और अयोध्या के संतों ने नाराजगी जताई और उनसे माफी मांगने को कहा.
हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें (फोटो साभार: IANS)नई दिल्ली: यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने बयानों के कारण विवादों में हैं. सिंगर के फैंस जहां उनके उनकी वापसी का जश्न मना रहे थे, वहीं इस ताजा विवाद ने उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. दरअसल, उन्होंने दिल्ली कॉन्सर्ट में विवादित बयान दिया है. दिल्ली में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने कथित तौर पर धर्म या सनातन संस्कृति को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनने के बाद भीड़ ने तो हूटिंग की है, साथ ही सोशल मीडिया पर इसका कड़ा विरोध शुरू हो गया. हालांकि, विवादित बयान का अलग-अलग मतलब निकाला जा सकता है, लेकिन इसका प्रभाव काफी बड़ा दिख रहा है.
बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने याद दिलाया कि हनी सिंह खुद को शिव भक्त बताते रहे हैं और उनकी पूजा-अर्चना के वीडियो वायरल होते रहे हैं. ऐसे में इस तरह का बयान उनकी शख्सियत के विपरीत है. विधायक ने साफ कहा है कि अगर हनी सिंह पब्लिक के सामने माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें ‘सनातनी आक्रोश’ और कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. अयोध्या के संतों ने भी इस बयान को ‘अपमानजनक’ करार देते हुए नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कॉन्सर्ट के बीच में फैंस से कहा था कि दिल्ली में इतनी ठंड में कार में से…स करने में मजा आ जाता है.
हनी सिंह और विवादों का पुराना नाता
हनी सिंह के लिए विवाद कोई नई बात नहीं है. उनके करियर ग्राफ को देखें तो वह हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. उन्हें करियर की शुरुआत में अपने गानों के बोल को लेकर भारी विरोध और कानूनी केस का सामना करना पड़ा था. वे सेहत और निजी समस्याओं के चलते कई सालों तक इंडस्ट्री से दूर रहे. उन्होंने नए एल्बम्स के साथ वापसी, जिसे युवाओं ने काफी पसंद किया.
कुछ फैंस ने हनी सिंह के बयान को बताया ‘गलती’
हनी सिंह के बयान की वजह से इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि लोकप्रियता पाने के लिए धर्म या भावनाओं को ठेस पहुंचाना गलत है, जबकि उनके कुछ फैंस का कहना है कि लाइव शो के रोमांच में शब्दों का चयन गलत हो सकता है और इसे ‘गलती’ मानकर माफ कर देना चाहिए.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें