IND vs USA U19 Live Score: खराब मौसम के चलते फिर रुका खेल, चार ओवर तक भारत का स्कोर 21/1
Last Updated:
IND vs USA U19 Live cricket Score Update: अंडर-19 विश्व कप 2026 हो चुकी है. टूर्मामेंट में भारतीय टीम अपने पहले मैच में टॉस जीतने के बाद अमेरिका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में…और पढ़ें
IND vs USA U19 WC LIVE
IND vs USA U19 LIVE Cricket Score: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. अंडर-19 विश्व कप 2026 का आज से आगाज हो चुका है. टूर्मामेंट में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला अमेरिका के साथ खेल रही है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय टीम के लिए इस मैच में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी. भारत और अमेरिका के बीच खेले जाने वाले अंडर-19 विश्व कप के इस मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिलेगी.
दोनों टीमों का स्क्वाड-
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया.
अमेरिका: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रेयान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पीदी, ऋषभ शिम्पी.
January 15, 202617:44 IST
IND vs USA U19 Live Score: भारी बारिश के चलते कवर्स से ढका मैदान
फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि भारी बारिश शुरू हो चुकी है. मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है. मौसम को देखते हुए अभी मैच शुरू होने के बिलकुल भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं. खिलाड़ी बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं.
January 15, 202616:54 IST
IND vs USA U19 Live Score: खराब मौसम के चलते रुका खेल, भारत का स्कोर 21/1
एक बार फिर खराब मौसम ने मैच में खलल डाला है. भारत की पारी के चार ओवर के बाद मुकाबला रोक दिया गया है. खेल रोके जाने तक भारत ने एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं. आयुष म्हात्रे 15 रन और वेदांत त्रिवेदी दो रन पर नाबाद हैं. भारत को जीत के लिए 87 रन और चाहिए.
January 15, 202616:36 IST
IND vs USA U19 Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा, वैभव आउट
तीसरे ही ओवर में भारत ने अपने पहला विकेट खो दिया है. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ चार गेंदों में दो रन ही बना सके. ऋत्विक अप्पीदी ने वैभव सूर्यवंशी की गिल्लियां बिखेर दीं. आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वैभव आउट हुए. उनके बल्ले का इनसाइड एज लेती हुई गेंद स्टंप्स में जाकर लगी. इस विकेट तक भारत का स्कोर 12/1 है. आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर हैं.
January 15, 202616:28 IST
IND vs USA U19 Live Score: भारत की बल्लेबाज शुरू, क्रीज पर वैभव-म्हात्रे
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. 108 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ओपनिंग करने उतरे हैं. इन दोनों बल्लेबाजों की कोशिश बिना कोई विकेट गंवाए जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना होगी.
January 15, 202616:07 IST
LIVE: बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी
भारतीय अंडर-19 टीम जैसे ही लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी तो उसी वक्त तेज बारिश शुरू हो गई. अंपायर्स ने फौरन मैदान खाली करने का इशारा किया. ग्राउंड्समैन ने आकर पिच कवर किया. हालांकि इसे पासिंग शॉवर माना जा सकता है. मैच जल्द शुरू होने की संभावना है.
January 15, 202615:39 IST
IND vs USA U19 Live Score: 107 रन पर सिमटा अमेरिका
हेनिल पटेल ने पांच विकेट लिए. एक शिकार वैभव सूर्यवंशी ने भी किया. 35.2 ओवर में अमेरिकी टीम 107 रन पर ऑलआउट हो गई. अमेरिका के लिए नितिश सुदिनी ने सबसे ज्यादा 52 गेंद में 36 रन बनाए.
January 15, 202614:50 IST
IND vs USA U19: 69 रन पर अमेरिका के छह विकेट गिरे
विकेटों का पतझड़ जारी है. अमेरिका ने 69 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए हैं. जिस तरह बल्लेबाजी चल रही है उससे लगता नहीं कि टीम पूरे 50 ओवर भी टिक पाएगी.
January 15, 202614:21 IST
LIVE IND vs BAN: 39 रन पर आधी टीम आउट
अमेरीकी खिलाड़ियों को समझ ही नहीं आ रहा कि भारतीय बॉलर्स का सामना किस तरह करना है. अमेरिका की आधी टीम 39 रन पर आउट हो चुकी है. भारत का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला सही साबित हो रहा है.
January 15, 202613:59 IST
IND vs USA U19 Live Score: अमेरिका ने गंवाया चौथा विकेट
अंडर-19 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं. अमेरिकी टीम ने 35 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं. अमेरिका को चौथा झटका अर्जुन महेश के रूप में लगा है. अर्जुन 29 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए.
January 15, 202613:57 IST
IND vs USA U19 Live Score: बिना खाता खोले आउट हुए अमेरिका के कप्तान
अंडर-19 विश्व कप 2026 के पहले मैच में अमेरिका के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव बिना खाता खोले आउट हो गए. उत्कर्ष को हेनिल पटेल ने बोल्ड किया है. अमेरिका के कप्तान ने पांच गेंद का सामना किया, लेकिन वह अपना खाता नहीं खोल पाए.
January 15, 202613:43 IST
IND vs USA U19 Live Score: 29 रन के स्कोर पर अमेरिका को दूसरा झटका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी अमेरिका को 29 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया. टीम इंडिया को ये दूसरी सफलता तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रम ने दिलाई है. इस तरह गेंदबाजी भी में टीम इंडिया की जोरदार शुरुआत हुई है.
January 15, 202613:13 IST
IND vs USA LIVE: भारत की जोरदार शुरुआत
IND vs USA LIVE: भारतीय टीम ने अमेरिका के मुकाबले में जोरदार शुरुआत की है. टीम इंडिया के लिए हेनिल पटेल ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ही अमेरिका के ओपनर अमरिंदर गिल को आउट कर दिया. इस तरह गेंदबाजी में टीम इंडिया जबरदस्त आगाज किया है.
January 15, 202612:34 IST
IND vs USA U19 Live Score: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी पहले बॉलिंग
अंडर-19 विश्व कप के अपने पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतने के बाद अमेरिका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. टीम इंडिया टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में लक्ष्य का पीछा करेगी.
January 15, 202612:28 IST
IND vs USA U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी नजर
अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी. 14 साल के वैभव का ये पहला अंडर-19 विश्व कप है. हाल के दिनों में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचाई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अंडर-19 विश्व कप में वैभव धमाकेदार आगाज करेंगे.
January 15, 202612:25 IST
IND vs USA U19 Live Score: कहां खेला जा रहा है भारत-अमेरिका का मैच
भारत और अमेरिका के बीच अंडर-19 विश्व कप की ये टक्कर जिम्बाब्वे के बुलावेयो में खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मैच के लिए क्वींस स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर उतर रही है. ऐसे में उम्मीद है कि टीम इंडिया अमेरिका पर दमदार जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज करेगी.
January 15, 202612:24 IST
IND vs USA U19 Live Score: कितने बजे से शुरू होगा मैच
भारत और अमेरिका के बीच अंडर-19 विश्व कप का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 1 बजे से शुरू होगा. वहीं दोनों टीमों कप्तान 12 बजकर 30 मिनट पर टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
January 15, 202612:22 IST
IND vs USA U19 Live Score: अंडर-19 विश्व कप में भारत की पहली टक्कर अमेरिका से
अंडर-19 विश्व कप 2026 की शुरुआत आज से हो रही है. टीम इंडिया की टूर्नामेंट में पहली टक्कर अमेरिका से होगी. भारतीय टीम आयुष म्हात्रे की कप्तानी में मैदान पर उतर रही है. मैच में टीम इंडिया के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर टिकी है.