Aloo Nazakat Recipe। आलू नजाकत रेसिपी

Share to your loved once


Aloo Nazakat Recipe: आज के समय में बच्चों को बाहर का स्नैक्स बहुत पसंद आता है. चिप्स, बर्गर, मोमोज और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें उन्हें तुरंत पसंद तो आ जाती हैं, लेकिन रोज-रोज ऐसी चीजें खाना सेहत के लिए ठीक नहीं होता. बाहर के स्नैक्स में तेल और मसाले ज्यादा होते हैं, जिससे बच्चों की पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में हर माता-पिता की कोशिश रहती है कि बच्चों को कुछ ऐसा खिलाया जाए जो स्वाद में भी अच्छा हो और घर पर आसानी से बन जाए. अगर आप भी शाम के समय बच्चों के लिए कुछ नया और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो आलू नजाकत एक बढ़िया ऑप्शन है. यह देखने में भी आकर्षक लगता है और खाने में भी बहुत टेस्टी होता है. आलू और पनीर का कॉम्बिनेशन बच्चों को खासा पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे आप बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं. इसे स्कूल टिफिन में भी दिया जा सकता है और पार्टी स्नैक्स के तौर पर भी सर्व किया जा सकता है. एक बार खाने के बाद बच्चे इसे बार-बार बनाने की फरमाइश जरूर करेंगे. चलिए जानते हैं आलू नजाकत बनाने की आसान रेसिपी.

आलू नजाकत बनाने की सामग्री
-आलू – 3
-दही – 4 टेबल स्पून
-मेयोनीज – 1 टेबल स्पून
-चिली फ्लेक्स – आधा टेबल स्पून
-पनीर – 1 कप
-अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टेबल स्पून
-भुना हुआ चने का पाउडर – 2 टेबल स्पून
-गरम मसाला – 2 टेबल स्पून
-काली मिर्च पाउडर – 2 टेबल स्पून
-लाल मिर्च पाउडर – 2 टेबल स्पून
-सरसों का तेल – 2 टेबल स्पून
-हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
-तेल – जरूरत अनुसार
-नमक – स्वाद अनुसार

आलू नजाकत बनाने की विधि
आलू नजाकत बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें. अब आलू छीलकर अच्छे से धो लें और दोनों तरफ से हल्का सा काट लें. एक चम्मच की मदद से आलू के बीच का हिस्सा धीरे-धीरे निकाल लें, ताकि आलू टूटे नहीं.

अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और आलू को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. फ्राई होने के बाद इन्हें अलग प्लेट में निकाल लें. उसी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें और अदरक-लहसुन का पेस्ट भून लें. फिर उसमें आलू का निकाला हुआ हिस्सा डालकर हल्का सा पकाएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें और हाथों से अच्छे से मैश करें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर मिलाएं. अब इसमें फ्राई किया हुआ आलू का मिश्रण और मेयोनीज डालकर अच्छे से मिला लें.

तैयार स्टफिंग को सावधानी से आलू के अंदर भर दें. एक अलग बाउल में दही लें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, भुना चना पाउडर, सरसों का तेल और नमक मिलाएं. अब स्टफ किए हुए आलू को इस दही वाले मिश्रण में अच्छी तरह लपेट लें.

अब बेकिंग ट्रे पर हल्का तेल लगाएं और आलू को रख दें. पहले से गर्म किए गए ओवन में इन्हें बेक कर लें. जब आलू ऊपर से हल्के क्रिस्पी हो जाएं, तो समझ लें कि आलू नजाकत तैयार है. इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP