दिल्ली: कल्याणपुरी में मुकेश की हत्या, जांच जारी

Share to your loved once


Last Updated:

कल्याणपुरी में हिस्ट्रीशीटर मुकेश की धारदार हथियार से हत्या, शव शौचालय के पास मिला. पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी न होने से सबूत जुटाने में मुश्किल. मामला दर्ज.

दिल्ली के कल्याणपुरी में सार्वजनिक शौचालय के पास मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सार्वजनिक शौचालय के पास 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार रात नियमित गश्त पर निकले एक पुलिसकर्मी ने कल्याणपुरी इलाके में सार्वजनिक शौचालय के पास एक व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा. तुरंत उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है.

जांच में सामने आया है कि मृतक मुकेश कल्याणपुरी थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी था और पुलिस रिकॉर्ड में वह हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज था. उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस का मानना है कि आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी इस हत्या की वजह हो सकती है, हालांकि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव पर मिले घावों से साफ संकेत मिलता है कि उस पर धारदार हथियार से कई बार वार किया गया. अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण और हमले की प्रकृति को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

इस मामले में पुलिस को एक बड़ी चुनौती यह भी झेलनी पड़ रही है कि घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था. ऐसे में प्रत्यक्ष सबूत जुटाने में कठिनाई आ रही है. फिलहाल पुलिस इलाके के स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और संभावित आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homecrime

दिल्ली के कल्याणपुरी में सार्वजनिक शौचालय के पास मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP