BPL 2026 Bangladesh cricket team: आपस में ही लड़ बैठे खिलाड़ी-अधिकारी, बांग्लादेश क्रिकेट में फूट, भारत से विवाद के बीच BPL का बायकॉट

Share to your loved once


नई दिल्ली: भारत से चल रहे विवाद के बीच बांग्लादेश क्रिकेट में सिर-फुटव्वल जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं. खिलाड़ी और बोर्ड आपस में ही लड़-भिड़ रहे हैं. प्लेयर्स ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग का बहिष्कार कर दिया. 15 जनवरी को चट्टोग्राम रॉयल्स और नोआखाली एक्सप्रेस के बीच मैच होना था, लेकिन दोनों ही टीम वेन्यू पर नहीं पहुंची, ऐसे में अबतक टॉस भी नहीं हो पाया है.

बीसीसी के डायरेक्टर के बयान से भड़का विवाद
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को देश के क्रिकेटरों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से की गई ‘आपत्तिजनक टिप्पणियों’ के लिए अपने निदेशक एम नजमुल इस्लाम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. खिलाड़ियों के संगठन बांग्लादेश क्रिकेट कल्याण संघ (सीडब्ल्यूएबी) ने नजमुल इस्लाम के इस्तीफे तक क्रिकेट के सभी प्रारूपों के राष्ट्रव्यापी बहिष्कार का आह्वान किया है.

15 जनवरी की सुबह ढाका क्रिकेट लीग के प्रथम श्रेणी के चार मैच भी शुरू नहीं हुए, जिससे बीसीबी में गंभीर चिंता पैदा हो गई. बीसीबी के बयान में कहा गया है:

बोर्ड ने संबंधित बोर्ड सदस्य के खिलाफ औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है. कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और संबंधित व्यक्ति को 48 घंटों के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. मामले को उचित प्रक्रिया के तहत निपटाया जाएगा और कार्रवाई के परिणाम के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

ईएसपीएनक्रिकइंफो को मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात कुछ बोर्ड निदेशकों ने सीडब्ल्यूएबी अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन से संपर्क किया और प्रस्ताव दिया कि वे नजमुल को वित्त समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिलवा देंगे, लेकिन मिथुन ने कहा कि क्रिकेटरों का बहिष्कार का आह्वान अभी भी कायम है.

बांग्लादेशी खिलाड़ी अपने ही बोर्ड का बहिष्कार क्यों कर रहे हैं?
दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक ने दावा किया था कि अगर देश टी-20 विश्व कप का बहिष्कार करता है तो बोर्ड पर कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा और खिलाड़ियों को भुगतान नहीं किया जाएगा, उन्होंने वैश्विक प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए. नजमुल ने कहा था:

क्यों? अगर वे वहां जाकर अच्छा खेलने में नाकाम रहे और हम उन पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं, तो क्या हम वह पैसा वापस मांगेंगे? क्या हम ऐसा करेंगे? मुझे इस सवाल का जवाब दीजिए. यह सवाल उठाया ही नहीं जा सकता क्योंकि हम उन पर इतना खर्च करते हैं, फिर भी वे अलग-अलग जगहों पर जाकर असफल हो जाते हैं. क्या हम आज तक एक भी वैश्विक खिताब जीत पाए हैं? हर बार, हम यही कह सकते हैं, आपने प्रदर्शन नहीं किया, इसलिए हमने आप पर जो पैसा खर्च किया है, उसे वापस कर दें.

नजमुल इस्लाम को उस समय भी आलोचना का सामना करना पड़ा जब उन्होंने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को ‘भारतीय एजेंट’ कहा था. इकबाल ने बोर्ड से इस मेगा इवेंट का बहिष्कार न करने का आग्रह किया था, क्योंकि उनका मानना ​​था कि इससे बांग्लादेश में क्रिकेट को दीर्घकालिक नुकसान होगा.

भारत में आकर वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहता बांग्लादेश
बीसीसीआई द्वारा कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए अपनी टीम से मुस्तफिजुर रहमान को रीलिज करने के लिए कहने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आईसीसी को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी टीम टी-20 विश्व कप के लिए अपने मैच भारत की जगह कहीं और खेलना चाहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP