Pramukh Snan 2026 Dates makar sankranti mauni amavasya to kartik purnima know all details | मकर संक्रांति के बाद पड़ेंगे 4 प्रमुख स्नान, जानें मौनी अमावस्या से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक की तारीख

Share to your loved once


Last Updated:

Pramukh Snan 2026 Dates: आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति देशभर में मनाई जा रही है. मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, इससे पाप मिटते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. माघ माह का पहला स्नान मकर संक्रांति को होता है. तीर्थराज प्रयाग में मकर संक्रांति के अवसर पर संगम में लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं. उसके बाद दान पुण्य करते हैं. कहा जाता है कि प्रमुख तिथियों पर गंगा में स्नान करने से पाप मिटते हैं. गंगा मोक्ष देने वाली हैं, उनकी कृपा से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. मकर संक्रांति के बाद मौनी अमावस्या, माघ पूर्णिमा, गंगा दशहरा और कार्तिक पूर्णिमा प्रमुख स्नान हैं. आइए जानते हैं मकर संक्रांति के बाद ये 4 बड़े स्नान कब हैं?

pramukh snan 2026, pramukh snan 2026 dates, pramukh snan after makar sankranti

हिंदू धर्म में स्नान का बहुत महत्व है. गंगा, यमुना और अन्य पवित्र नदियों में किए जाने वाले स्नान करने से पाप से मुक्ति मिलती है और पुण्य प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्नान करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है.

pramukh snan 2026, pramukh snan 2026 dates, pramukh snan after makar sankranti

मकर संक्रांति पर प्रयागराज में बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया है. इस दिन स्नान के बाद तिल, गुड़,​ खिचड़ी, अन्न, वस्त्र, कंबल आदि का दान करते हैं. इससे कुंडली का सूर्य और शनि दोष मिट सकता है.

pramukh snan 2026, pramukh snan 2026 dates, pramukh snan after makar sankranti, pramukh snan on mauni amavasya

मकर संक्रांति के बाद दूसरा बड़ा स्नान मौनी अमावस्या को होता है. मौनी अमावस्या का स्नान माघ कृष्ण अमावस्या के दिन करते हैं. इसे माघी अमावस्या भी कहते हैं. पंचांग अनुसार माघ अमावस्या 18 जनवरी को 12 बजकर 03 ए एम से लेकर 19 जनवरी को 1 बजकर 21 ए एम तक है. ऐसे में मौनी अमावस्या का स्नान 18 जनवरी को होगा. इस दिन स्नान, दान और मौन व्रत रखा जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

pramukh snan 2026, pramukh snan 2026 dates, pramukh snan after makar sankranti, pramukh snan on mauni amavasya, pramukh snan on kartik purnima, magh purnima snan 2026, ganga dussehra 2026

मौनी अमावस्या के बाद तीसरा प्रमुख स्नान माघ पूर्णिमा के दिन होता है. इस साल माघ शुक्ल पूर्णिमा तिथि 1 फरवरी को 05:52 ए एम से लेकर 2 फरवरी को 03:38 ए एम तक है. ऐसे में माघ पूर्णिमा का स्नान 1 फरवरी को होगा. इस दिन स्नान के साथ-साथ तिल, अन्न, वस्त्र, घी और कंबल का दान करने से पुण्य कई गुना बढ़ जाता है.

pramukh snan 2026, pramukh snan 2026 dates, pramukh snan after makar sankranti, pramukh snan on mauni amavasya, pramukh snan on kartik purnima, magh purnima snan 2026, ganga dussehra 2026

माघ पूर्णिमा के बाद चौथा प्रमुख स्नान गंगा दशहरा का है. पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल दशमी ति​थि को मनाते हैं. इस साल ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि 25 मई को 04:30 ए एम से लेकर 26 मई को 05:10 ए एम तक है. ऐसे में गंगा दशहरा का स्नान 25 मई को है. गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन पूजा, दान और गंगा आरती करते हैं.

pramukh snan 2026, pramukh snan 2026 dates, pramukh snan after makar sankranti, pramukh snan on mauni amavasya, pramukh snan on kartik purnima, magh purnima snan 2026, ganga dussehra 2026

साल का अंतिम प्रमुख स्नान कार्तिक पूर्णिमा को होता है. पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि 23 नवम्बर को 11:42 पी एम से लेकर 24 नवम्बर को 08:23 पी एम तक है. ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 24 नवंबर को को है. कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है और दीपदान को बहुत शुभ माना जाता है. (एजेंसी इनपुट के साथ)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

मकर संक्रांति बाद 4 स्नान, जानें मौनी अमावस्या से कार्तिक पूर्णिमा तक की तारीख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP