Palak paneer – Jharkhand News
Last Updated:
Palak Paneer Pakora Recipe: वैसे तो आपने घर पर कई तरह के पकौड़े खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको पालक पनीर के पकौड़े के बारे में बताएंगे. इसे खाने के बाद आप पूरे घर वालों की तारीफ करेंग. आइये जानते हैं पालक पनीर के पकौड़ी के रेसिपी के बारे में.

फिलहाल पालक पनीर काफी ट्रेंड में चल रहा है. अमेरिका में पालक पनीर को लेकर विवाद भी देखने को मिला. जिसे लेकर एकदम पति को 1.8 करोड़ का मुआवजा भी मिला है. ऐसे में आप सिर्फ सब्जी ही नहीं बना सकते. बल्कि इसका ठंड के दिनों मे पालक पनीर पकोड़े भी बना सकते हैं. वह भी एकदम कुरकुरा. पालक पनीर का पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक ले लीजिए. इसे काट के पहले अलग रखिये और फिर पनीर ले लीजिए. ध्यान रखना है पनीर को घिसना नहीं है. बल्कि, पतला-पतला लंबे शेप में पहले काट के अलग रख लीजिए और अब आपको बैटर तैयार करना है.

बैटर तैयार करने के लिए आपको एक कप बेसन भी लेना है. बेसन में लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा धनिया पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा अजवाइन, थोड़ा सा कुटा हुआ खड़ा मसाला. यह सारे डालकर अच्छे से मिला लें और इसके बाद इसमें दो चम्मच आपको दही डालना है. दही डालने से स्वाद और निखर कर आता है.

इसके बाद आपको अच्छे से मिला लेना है. पानी का अधिक इस्तेमाल नहीं करना है. क्योंकि, जब पलक डालेंगे तो पलक भी पानी छोड़ेगा. ऐसे में एकदम थोड़ा सा पानी डालें और पेस्ट को थोड़ा टाइट ही रहने दे. इसके बाद इसमें जो पालक आपने काट कर रखा है. वह डाल दे और फिर आप देखेंगे पालक की वजह से आपका पेस्ट खुद ही थोड़ा गीला हो जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जब ये पेस्ट रेडी हो जाए, तब आपको लास्ट में जो पनीर अपने लंबे स्लाइस अपने काटे हैं. उसको डाल दीजिए पहले पनीर इसलिए नहीं डाला जाता है. क्योंकि, वह एकदम बुरादा हो जाएगा. पनीर को डालने के बाद हल्के हाथों से एक बार फिर से मिला ले. ऐसे खाने में पनीर का स्वाद काफी अच्छा आएगा.

इसके बाद कढ़ाई में तेल को गर्म कर लेना है और गर्म तेल एक चम्मच अपने पालक पनीर वाले बैटर में भी डाल दें. इससे पकोड़े काफी कुरकुरे होते हैं और फिर अपने हाथ को थोड़ा सा गीला कर लें और थोड़ा-थोड़ा गरम तेल में डाल दें. जब यह गोल्डन फ्राई हो जाए, तो इसे आपको बाहर निकाल लेना है.

लीजिए बनकर तैयार है आपका पनीर पकोड़ा. खाने में गजब का कुरकुरा और स्वादिष्ट लगता है. अगर इस तकनीक से आप बनाते हैं तो इस ठंड के मौसम में शाम के स्नैक्स का जयका बढ़ जायेगा. इसे साथ आप हरी चटनी या फिर टोमेटो सॉस के साथ भी परोस सकते हैं.

साथ ही जब आप पालक पनीर को तेल में डालेंगे तो आपको शेप का टेंशन नहीं लेना है. बिना शेप का टेंशन लिए हाथ में जितना आ रहा है. उसको डालते रहें. ध्यान रहे, बहुत अधिक बड़ा नहीं करना है. वरना बेसन थोड़ा कच्चापन लगने लगता है. थोड़ा छोटा-छोटा ही रखें तो खाने में काफी कुरकुरे और स्वादिष्ट लगता है.