ढाई किलो के हाथ का असली दम: सनी देओल की वो 9 फिल्में, जिनकी छप्परफाड़ कमाई से डूब गया बॉक्स ऑफिस

Share to your loved once

Last Updated:

भारतीय सिनेमा के ‘एक्शन किंग’ सनी देओल एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक फिल्म के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने को तैयार हैं. 23 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है. लेकिन इस नई जंग की शुरुआत से पहले सनी पाजी के उस फिल्मी सफर पर नजर डालना जरूरी है, जिसने उन्हें बॉलीवुड का ढाई किलो का हाथ वाला सुपरस्टार बनाया. सनी देओल की गदर 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ कल्ट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है.

sunny deol, border 2 movie, sunny deol highest grossing films, gadar 2, gadar, indian film, सनी देओल, बॉर्डर 2 फिल्म, सनी देओल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्में, गदर 2, गदर फिल्म

नई दिल्ली. ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले सनी देओल की उन फिल्मों के बारे में जान लीजिए, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे कीर्तिमान स्थापित किए. चाहे वो ‘गदर 2’ की सुनामी हो जिसने 686 करोड़ का आंकड़ा पार किया, या फिर 1997 की वह ओरिजिनल ‘बॉर्डर’ जिसने देशभक्ति का नया अध्याय लिखा. सनी के करियर का ग्राफ भावनाओं, देशभक्ति और बेमिसाल एक्शन से भरा रहा है. चलिए आज आपको सनी देओल की 9 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट.

sunny deol, border 2 movie, sunny deol highest grossing films, gadar 2, gadar, indian film, सनी देओल, बॉर्डर 2 फिल्म, सनी देओल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्में, गदर 2, गदर फिल्म

गदर 2: सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘गदर 2’ सबसे ऊपर है. 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. तारा सिंह और सकीना की इस इमोशनल और एक्शन से भरपूर कहानी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 686 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की, जिसने सनी देओल को बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस किंग बनाकर दोबारा स्थापित कर दिया. (फोटो साभार: IMDb)

sunny deol, border 2 movie, sunny deol highest grossing films, gadar 2, gadar, indian film, सनी देओल, बॉर्डर 2 फिल्म, सनी देओल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्में, गदर 2, गदर फिल्म

गदर: एक प्रेम कथा: साल 2001 में आई यह फिल्म इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. उस दौर में इस फिल्म ने इंडस्ट्री में एक मिसाल कायम की थी. भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी इस प्रेम कहानी ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 132.6 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सीन्स में गिना जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

sunny deol, border 2 movie, sunny deol highest grossing films, gadar 2, gadar, indian film, सनी देओल, बॉर्डर 2 फिल्म, सनी देओल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्में, गदर 2, गदर फिल्म

यमला पगला दीवाना: सनी देओल और बॉबी देओल की जोड़ी के साथ धर्मेंद्र की मौजूदगी ने इस कॉमेडी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया था. साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में देओल परिवार का एक अलग और मजेदार अंदाज देखने को मिला. दर्शकों को यह देसी कॉमेडी इतनी पसंद आई कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 88.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. (फोटो साभार: IMDb)

sunny deol, border 2 movie, sunny deol highest grossing films, gadar 2, gadar, indian film, सनी देओल, बॉर्डर 2 फिल्म, सनी देओल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्में, गदर 2, गदर फिल्म

बॉर्डर: जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी और इसे भारतीय सिनेमा की बेस्ट वॉर फिल्मों में से एक माना जाता है. 1971 के लोंगेवाला युद्ध पर आधारित इस फिल्म ने हर भारतीय के दिल में देशभक्ति का जज्बा भर दिया था. उस समय फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 64.98 करोड़ रुपये बटोरे थे. इस फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं. (फोटो साभार: IMDb)

sunny deol, border 2 movie, sunny deol highest grossing films, gadar 2, gadar, indian film, सनी देओल, बॉर्डर 2 फिल्म, सनी देओल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्में, गदर 2, गदर फिल्म

यमला पगला दीवाना 2: धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की ‘यमला पगला दीवाना’ की सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर काफी चर्चा थी. 2018 में आई इस फिल्म में देओल परिवार की इस तिकड़ी ने दर्शकों को हंसाने की पूरी कोशिश की. हालांकि, यह फिल्म पहले भाग जैसी कामयाबी तो नहीं दोहरा पाई, फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी. वैश्विक स्तर पर फिल्म ने कुल 48.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. (फोटो साभार: IMDb)

sunny deol, border 2 movie, sunny deol highest grossing films, gadar 2, gadar, indian film, सनी देओल, बॉर्डर 2 फिल्म, सनी देओल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्में, गदर 2, गदर फिल्म

द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई: साल 2003 में रिलीज हुई यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर थी, जिसमें सनी देओल ने एक जासूस की भूमिका निभाई थी. प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा के साथ सजी इस फिल्म में सनी का एक्शन अवतार बेहद पसंद किया गया था. यह उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक बिखेरी और कुल 44.08 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. (फोटो साभार: IMDb)

sunny deol, border 2 movie, sunny deol highest grossing films, gadar 2, gadar, indian film, सनी देओल, बॉर्डर 2 फिल्म, सनी देओल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्में, गदर 2, गदर फिल्म

इंडियन: सनी देओल की फिल्म ‘इंडियन’ एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा थी, जिसमें उन्होंने एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में सनी के दमदार डायलॉग्स ने थिएटर्स में सीटियां बजवाई थीं. फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 41.7 करोड़ रुपये की कमाई की और सनी के करियर की प्रमुख सफल फिल्मों में अपनी जगह बनाई. (फोटो साभार: IMDb)

sunny deol, border 2 movie, sunny deol highest grossing films, gadar 2, gadar, indian film, सनी देओल, बॉर्डर 2 फिल्म, सनी देओल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्में, गदर 2, गदर फिल्म

अपने: 2007 में आई फिल्म ‘अपने’ में पहली बार धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्सिंग और पारिवारिक भावनाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई थी. बाप-बेटों की इस भावनात्मक कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया. फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 38.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया और इसे देओल परिवार की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

sunny deol, border 2 movie, sunny deol highest grossing films, gadar 2, gadar, indian film, सनी देओल, बॉर्डर 2 फिल्म, सनी देओल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्में, गदर 2, गदर फिल्म

सिंह साब द ग्रेट: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने पुराने तेवर में नजर आए. उन्होंने एक ऐसे कलेक्टर की भूमिका निभाई, जो बदलाव में विश्वास रखता है, बदले में नहीं. फिल्म में उनका सिंह साब वाला अवतार और दमदार एक्शन काफी चर्चा में रहा. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सनी देओल की वो 9 फिल्में, जिनकी छप्परफाड़ कमाई से डूब गया बॉक्स ऑफिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP