Rohit sharma and Virat Kohli: भारत के जीत के लिए रोहित शर्मा या विराट कोहली में से एक का चलना जरूरी

Share to your loved once


Last Updated:

Rohit sharma and Virat Kohli: भारतीय टीम की जीत पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा पर काफी हद तक निर्भर करने लगी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हार ने यह साबित किया. तीसरे वनडे में दोनों का प्रदर्शन जीत के लिए जरूरी है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट और निकल गई टीम इंडिया की हवारोहित शर्मा और विराट कोहली

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर कुछ ज्यादा ही निर्भर हो चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को दूसरे वनडे में मिली हार ने यह साफ कर दिया है कि अगर ये दोनों एक साथ फ्लॉप हुए तो भारत का जीतना मुश्किल है. ऑस्ट्रेलिया सीरीज से अब तक जितने भी मुकाबले में टीम को जीत मिली है उसे देखने के बाद तो कम से कम यही लगता है.

पिछले साल भारतीय टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में वनडे सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया. तीन में से एक मैच में जीत मिली जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने मिलकर एक साथ रंग जमाया. इसके बाद साउथ अफ्रीका और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार में दोनों साथ में फ्लॉप हुए हैं.

रोहित या विराट किसी एक का चलना जरूरी

ऑस्ट्रेलिया में जो मैच भारत जीता उसमें रोहित शर्मा ने 121 रन बनाए थे और विराट कोहली के बल्ले से 74 रन निकले थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में किंग कोहली ने 135 रन की पारी खेली जबकि हिट मैन के बल्ले से 57 रन निकले. हालांकि दूसरे मुकाबले में कोहली के शतक के बाद भी भारत हारा लेकिन तीसरा वनडे दोनों के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे जिसमें टीम को जीत मिली उसमें विराट के बल्ले से फैंस को 93 रन की पारी देखने को मिली.

तीसरे वनडे में जीत चाहिए जीत

भारतीय टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ जीतने की आदत हो चुकी है. दोनों में से कोई एक जरूर चलता है. पहला वनडे जीतने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है. अब अगर तीसरा मैच जीतना है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले को चलना होगा. इस सीरीज के बाद भारत को अगले छह महीने तक कोई वनडे नहीं खेलना. ऐसे में दोनों दिग्गज अपने फैंस को सीरीज जीत की सौगात जरूर देना चाहेंगे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट और निकल गई टीम इंडिया की हवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP