bihar bagiya recipe healthy steam food better than momos

Share to your loved once


Last Updated:

Bagia recipe: मिथिलांचल का प्रसिद्ध पकवान बगिया है. इसमें न तो तेल का इस्तेमाल होता है औ न रिफाइन्ड का. ठंड में यह प्यूर देसी एनर्जी बूस्टर है. जो भाप में पकता है. इसमें आलू, गोभी, मटर से भरकर स्वादिष्ट व पौष्टिक नाश्ता बनता है. आइए जानते हैं इसको बनाने की विधि.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: आज हम आप लोगों को बताने जा रहे हैं मिथिलांचल का एक प्रसिद्ध पकवान, जिसे बगिया कहा जाता है . यह ठंड के मौसम में एनर्जी बूस्टर करने का काम करता है और मिथिलांचल क्षेत्र के हर घर में सर्द मौसम के बीच इसका आनंद लोग लेते हैं. बगिया की खासियत यह है कि इसमें ना तो तेल और ना ही रिफाइंड का उपयोग किया जाता है, बल्कि यह पानी के भाप से पकाया जाता है. आइए, इसके बनाने की प्रक्रिया को जानते हैं.

जानिए बनाने की विधि
सबसे पहले, आप गोभी, आलू और हरे मटर मार्केट से ले लें. आलू को उबाल लें और गोभी और हरे मटर को तेल में अच्छे से फ्राई कर लें. अब, जिस प्रकार से आप समोसे के लिए मसाला तैयार करते हैं, उसी प्रकार से आलू को क्रश कर इन हरी सब्जियों के साथ फ्राई करें और उसे तैयार करें. अब, बगिया बनाने के लिए सबसे पहले पानी में नमक मिलाकर उबालें फिर धीरे-धीरे चावल का आटा मिलते हुए नरम आटा गोद लें. इस आटे से छोटी-छोटी लोहिया बनाकर उसमें अपनी पसंदीदा भरावन भर कर एक अच्छा आकार दें. इसमें आप मिक्स सब्जी से तैयार भरावन दे सकते हैं, दाल का दे सकते हैं, गुड का दे सकते हैं, जो आपको अच्छा लगे.

बगिया, ठंड के मौसम का एनर्जी बूस्टर
अपने स्वाद अनुसार इसमें बराबर देकर एक बेहतर आकार देते और फिर बाप के सहारे इसे पकाएं और इसका आनंद उठाएं. इसे आप घर में कुछ दिनों तक स्टोर भी कर सकते हैं. बगिया एक ऐसा पकवान है जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि पौष्टिक भी हैं. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और ठंड के मौसम में इसे एक आदर्श नाश्ता बनाते हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homelifestyle

मोमोज-पिज्जा भी फेल! न तेल, न मैदा…बस भाप में तैयार होता है ये सुपरफूड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP