IND vs USA live U19 World cup Live streaming: कहां देखें अंडर 19 वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग, किस चैनल पर दिखेगा टेलिकास्ट
Last Updated:
IND vs USA live U19 World cup Live streaming: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले आज से शुरू होंगे. पहले दिन भारतीय टीम का सामना अमेरिका से होगा. भारत के अंडर 19 टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथ में है लेकिन सबकी नजर विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी. मैच स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर लाइव दिखेंगे.
15 फरवरी से शुरू हो रहा है अंडर 19 वर्ल्ड कप नई दिल्ली. आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 जनवरी (गुरुवार) यानी आज से होगी. पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैचों में जिम्बाब्वे का सामना स्कॉटलैंड से और वेस्टइंडीज का मुकाबला तंजानिया से होगा. आयुष म्हात्रे भारत की कप्तानी करेंगे, वहीं सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से अंडर-19 और सीनियर लेवल क्रिकेट में खूब सुर्खियां बटोरी हैं.
वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे की जोड़ी के पास सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का अनुभव है. दोनों ही आईपीएल में अलग अलग टीम की तरफ से खेल चुके हैं और अपनी बल्लेबाजी से टूर्नामेंट में जान फूंक सकते हैं. भारत इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-0 की जीत के साथ उतर रहा है. म्हात्रे चोट के कारण उस सीरीज में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और टीम की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं.
Tournament kicks off on January 15 👊