IND vs NZ: कुलदीप के खिलाफ इस खास रणनीति के साथ उतरे थे मिचेल, मैच विनिंग शतक के बाद खोला राज

Share to your loved once


Last Updated:

Daryl Mitchell statement: ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मिचेल ने कहा, ‘कुलदीप दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक हैं. वह गेंद को दोनों तरफ घुमा सकते हैं. उनके खिलाफ अलग-अलग हालात में खुद को बदलना और नए तरीके ढूंढना जरूरी था.’ मिचेल की नाबाद 131 रन की पारी की वजह से न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे वनडे में भारत को हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

कुलदीप के खिलाफ इस खास रणनीति के साथ उतरे थे मिचेल, मैच जिताने के बाद खोला राजमैच जिताने के बाद क्या बोले मिचेल

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ मैच जिताने वाली नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि हालात के हिसाब से खुद को बदलना और कुलदीप यादव के खिलाफ सही तरीका अपनाना बहुत जरूरी था. मिचेल की नाबाद 131 रन की पारी की वजह से न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे वनडे में भारत को हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. मिचेल ने कुलदीप यादव के आते ही आक्रामक खेल दिखाया और उन पर दबाव बनाया. कुलदीप ने अपने 10 ओवर में 82 रन दिए और सिर्फ विल यंग (87) का विकेट ले सके.

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मिचेल ने कहा, ‘कुलदीप दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक हैं. वह गेंद को दोनों तरफ घुमा सकते हैं. उनके खिलाफ अलग-अलग हालात में खुद को बदलना और नए तरीके ढूंढना जरूरी था.’ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस जीत को खास बताया और कहा, ‘जीतना बहुत अच्छा लगता है. हम यहां पिछले कुछ सालों से वनडे में नहीं जीत पाए थे, इसलिए यह जीत और भी खास है. जब भी देश के लिए खेलता हूं, वह हमेशा शानदार अनुभव होता है.’

मैच जिताने के बाद क्या बोले मिचेल

उन्होंने बीच के ओवरों में उनका साथ देने वाले विल यंग की भी तारीफ की और कहा, ‘यंग बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करना पसंद है और हम साथ खेलते हुए मजा भी करते हैं. उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की और अपने सारे विकल्प आजमाए.’

कप्तान ने की टीम की तारीफ
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अपनी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा. कीवी कप्तान ने कहा, ‘मुझे टीम पर गर्व है. हमने शानदार गेंदबाजी की. यह गेंद के साथ एक आम कीवी प्रदर्शन था. हम किसी भी लक्ष्य का पीछा करने के लिए तैयार थे. भारत ने भी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन जिस तरह हमारे खिलाड़ियों ने खुद को ढाला और दबाव को झेला, वह शानदार था. इसके बाद डेरिल मिशेल और विल यंग ने भारत से मैच छीन लिया.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

कुलदीप के खिलाफ इस खास रणनीति के साथ उतरे थे मिचेल, मैच जिताने के बाद खोला राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP