Mahua Laddus: सर्दियों में सेहत का देसी खजाना, महुआ लड्डू से मिलेगी गर्माहट, ताकत और भरपूर पोषण भी – Madhya Pradesh News
Last Updated:
Make Mahua Laddus at home: सर्दियों में अक्सर लोगों को कमजोरी, बदन दर्द, जोड़ों में जकड़न, ज्यादा ठंड लगना और बार-बार सर्दी-खांसी की शिकायत होती है. ऐसे में महुआ से बने लड्डू शरीर को अंदर से गर्म रखते है और प्राकृतिक ऊर्जा देते है. महुआ के फूलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को मजबूती देते है और मौसम के असर से लड़ने में मदद करते है. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी सर्दी शुरू होते ही घर-घर में महुआ लड्डू बनाए जाते है. ये न सिर्फ स्वाद में अच्छे होते है बल्कि लंबे समय तक खराब भी नहीं होते. जिससे इन्हें स्टोर करके भी खाया जा सकता है.
सर्दियों के मौसम में शरीर को अधिक ऊर्जा, गर्माहट और पोषण की जरूरत होती है. इस समय अगर कुछ ऐसा खाने को मिले जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी तो उसकी बात ही अलग है. ऐसा ही एक देसी और पौष्टिक विकल्प है महुआ लड्डू, जिसे ग्रामीण इलाकों में वर्षों से सर्दियों का खास आहार माना जाता है. महुआ लड्डू सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि सर्दियों में शरीर को मजबूत रखने का एक पारंपरिक नुस्खा है. बुजुर्गों से लेकर महिलाओं और बच्चों तक सभी के लिए ये लड्डू फायदेमंद माने जाते हैं. ठंड से बचाव, ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महुआ लड्डू को रामबाण कहा जाता है.
सर्दियों में अक्सर लोगों को कमजोरी, बदन दर्द, जोड़ों में जकड़न, ज्यादा ठंड लगना और बार-बार सर्दी-खांसी की शिकायत होती है. ऐसे में महुआ से बने लड्डू शरीर को अंदर से गर्म रखते है और प्राकृतिक ऊर्जा देते है. महुआ के फूलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को मजबूती देते है और मौसम के असर से लड़ने में मदद करते है. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी सर्दी शुरू होते ही घर-घर में महुआ लड्डू बनाए जाते है. ये न सिर्फ स्वाद में अच्छे होते है बल्कि लंबे समय तक खराब भी नहीं होते. जिससे इन्हें स्टोर करके भी खाया जा सकता है.
घर पर कैसे बनाएं महुआ लड्डू
महुआ लड्डू बनाना बहुत आसान है और आप इन्हें करीब एक घंटे में घर पर तैयार कर सकते है. इसके लिए सबसे पहले सूखे महुआ के फूल लें और उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें. ताकि कोई गंदगी न रहे. अब एक कड़ाही में देसी घी डालें और धीमी आंच पर महुआ के फूलों को हल्का-हल्का भूनें. ध्यान रखें कि फूल जलें नहीं, बस उनकी खुशबू आने लगे और रंग थोड़ा बदल जाए. इसके बाद इसमें गुड़ डालें. गुड़ पिघलने लगे तो आंच धीमी रखें और अच्छे से मिलाएं. अब इसमें स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए तिल, मूंगफली, सूखा नारियल या अपनी पसंद के मेवे डाल सकते है. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद गैस बंद कर दें.जब यह मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए और हाथों से पकड़ने लायक हो जाए. तब इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें. तैयार लड्डू को किसी साफ और सूखे डिब्बे में रखें. सही तरीके से रखने पर ये कई दिनों तक खराब नहीं होते.
सर्दियों में महुआ लड्डू खाने के फायदे
महुआ लड्डू शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखते है. जिससे ठंड का असर कम होता है. इनमें मौजूद ऊर्जा थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करती है. रोजाना सीमित मात्रा में सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है. जिससे सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा कम हो जाता है. देसी घी और गुड़ के साथ बने होने की वजह से ये लड्डू पाचन को बेहतर बनाते है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते है. जो लोग जोड़ों के दर्द या बदन दर्द से परेशान रहते है. उनके लिए भी महुआ लड्डू काफी फायदेमंद माने जाते है. महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह एक सुरक्षित और पौष्टिक देसी आहार है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर को ताकत देता है.