KL Rahul century: केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार सेंचुरी लगाई.
Last Updated:
KL Rahul century: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर से मुश्किल में दमदार पारी खेली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इस फॉर्मेट में 8वीं सेंचुरी लगाई, 52 बॉल पर फिफ्टी जमाने के बाद उन्होंने अगली 35 बॉल पर शतक पूरा कर लिया.
केएल राहुल ने ठोकी सेंचुरी, भारत के बड़े स्कोर की उम्मीद जिंदानई दिल्ली. भारतीय टीम में अपनी उपयोगिता को साबित करने के लिए किसी भी भूमिका में ढलने वाले केएल राहुल ने एक बार फिर धमाका किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जब रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी बैटर नहीं चले तो उन्होंने एक छोर पर टिकते हुए सेंचुरी ठोक दी. टीम के विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाल रहे इस बैटर ने मुश्किल में लाजवाब बल्लेबाजी कर बड़े स्कोर की उम्मीद बनाई. 112 रन की नाबाद पारी की वजह से भारत 7 विकेट पर 284 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में केएल राहुल ने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शथक जमाया. उन्होंने 52 बॉल पर महज 6 चौके की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की लेकिन इसके बाद रनों की रफ्तार बढ़ाते हुए जल्दी ही शतक तक पहुंच गए. अगली 35 बॉल पर अपने वनडे करियर की 8वीं सेंचुरी ठोक दी. इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्के लगाए. यह पारी भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है क्योंकि केएल राहुल अकेले ऐसे बल्लेबाज नजर आए जिन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया.