Amrood Chaat Recipe: अमरूद कच्चा खाने से आती है खांसी…तो बना लें चटपटी चाट, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Share to your loved once


Last Updated:

Amrood Ki Chaat Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में अमरूद की बहार आ जाती है. विटामिन-सी से भरपूर अमरूद न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन, अमरूद को कच्चा खाने से बहुतों को खांसी की शिकायत होती है. ऐसे में आप अमरूद की चाट खा सकते हैं. आपको पता है ये रेसिपी? अगर नहीं, तो यहां जानें…

NEWS 18

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में ताजे, हरे-पीले अमरूद दिखाई देने लगते हैं. हल्की खुशबू और मीठा-सा स्वाद लिए अमरूद इस मौसम का सबसे पसंदीदा फल माना जाता है. घर में अमरूद आते ही एक अलग-सी ताजगी और सोंधी खुशबू फैल जाती है, जो सर्दियों के मजे को दोगुना कर देती है.

NEWS 18

अमरूद सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद फल है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, फाइबर, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. यह इम्यूनिटी मजबूत करता है, पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है.

NEWS 18

अमरूद की तासीर ठंडी होती है, जिस कारण सर्दियों में इसे सीधे खाने से सर्दी-खांसी की परेशानी हो सकती है. ऐसे में अमरूद की चाट बनाकर खाना ज्यादा सुरक्षित और स्वादिष्ट विकल्प माना जाता है, जिससे ठंड का असर भी नहीं पड़ता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS 18

अमरूद की चाट बनाने के लिए सबसे पहले ताजे और सख्त अमरूद चुनकर उन्हें अच्छे से धो लिया जाता है. इसके बाद अमरूद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है, ताकि मसाले हर टुकड़े में अच्छे से समा सकें और स्वाद एक-सा बना रहे.

NEWS 18

कटे हुए अमरूद में काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाया जाता है. ये मसाले अमरूद के हल्के मीठे स्वाद के साथ मिलकर चाट को चटपटा और मजेदार बना देते हैं.

NEWS 18

खंडवा में रहने वाली गृहणी स्वीटी पटेल ने बताया, इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और ताजा नींबू का रस डाला जाता है. नींबू की खट्टास और हरी मिर्च का तीखापन चाट के स्वाद को और निखार देता है, जो सर्दियों में खाने का अलग ही मजा देता है.

NEWS 18

यह रेसिपी निमाड़ क्षेत्र में काफी पसंद की जाती है. इस चाट को खास बनाने के लिए ऊपर से ताजा हरा धनिया और अनार के दाने डाले जाते हैं. अनार दाने हल्की मिठास और कुरकुरापन जोड़ते हैं, जिससे अमरूद की चाट देखने में भी आकर्षक और खाने में भी लाजवाब लगती है. कुछ लोग आलू भुजिया भी ऊपर से डाल देते हैं.

NEWS 18

इस पूरी विधि के बाद अमरूद की मसालेदार चाट तैयार है, जो स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है. यह चटपटी चाट बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है और सर्दियों में एक हेल्दी स्नैक का बेहतरीन विकल्प बन जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Amrood Chaat Recipe: अमरूद कच्चा खाने से आती है खांसी…तो बना लें चटपटी चाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP