Magh Mela 2026 Live: 6000000 लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, कांटा बाबा से लेकर पुष्पा तक वायरल

Share to your loved once


प्रयागराज: संगम की रेती पर आयोजित हो रहे माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति के पहले संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ा बड़ा है. एकादशी के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. अब तक कई लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है. माघ मेले की पल-पल की खबरें जानने के लिए जुड़े रहें न्यूज 18 के इस लाइव ब्लॉग से…

January 14, 202615:59 IST

राजपाल यादव भी माघ मेले में पहुंचे

माघ मेले में एक ओर जहां देश के कोने-कोने से साधु संत, श्रद्धालु और कल्पवासी पहुंचे हैं. वहीं दूसरी ओर धर्म और अध्यात्म की ओर खिंचे हुए सेलिब्रिटी भी माघ मेले में चले आ रहे हैं. पिछले कई वर्षों से माघ मेले और कुंभ मेले में आ रहे बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव भी माघ मेले में पहुंचे. उन्होंने सेक्टर 6 में स्थित दादा जी के शिविर में खुद अपने हाथों से जमीन पर बैठकर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन किया. इसके बाद आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ में भी शामिल हुए. इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए.

January 14, 202615:57 IST

Magh Mela Makar Sankranti Snan 2026 LIVE: 4.40 करोड़ की कार से घूम रहे सतुआ बाबा

माघ मेला मकर संक्रांति स्नान 2026 लाइव: माघ मेले में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सतुआ बाबा अपनी नई नवेली कार पोर्श कार से निकले. उन्होंने तीन करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर छोड़कर स्पोर्ट्स कार पोर्श टर्बो 911 ले ली है. इसकी कीमत करीब 4.40 करोड़ बताई जा रही है.

January 14, 202615:18 IST

महामंडलेश्वर कल्याणी मां ने आस्था की डुबकी लगाई

माघ मेले के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी मां ने विधि-विधान के साथ पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई. स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और हर-हर गंगे के जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा. कल्याणी मां ने कहा- गंगा मइया सभी भक्तों की झोली खुशियों से भर दे.

 

January 14, 202614:57 IST

माघ मेले में कांटे वाले बाबा पहुंचे

माघ मेले के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गंगा मइया को साड़ी अर्पित की. वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच संगम तट पर यह विशेष पूजा संपन्न हुई. माघ मेले में इस बार कांटे वाले बाबा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. पूरे शरीर पर कांटे धारण कर तपस्या करने वाले बाबा को देखने के लिए संगम क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ रही है.

 

January 14, 202614:15 IST

61 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज के माघ मेले में षटतिला एकादशी पर 2 बजे तक लगभग 61 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान. वाराणसी अब तक लगभग 13 लाख लोग अलग अलग घाटों पर लगा चुके है आस्था की डुबकी. अयोध्या में भी एकादशी के मौके पर अब तक लगभग 7 लाख श्रद्धालु सरयू में कर चुके है स्नान.

January 14, 202614:14 IST

Magh Mela Makar Sankranti Snan 2026 LIVE: पुष्पा अवतार में पहुंचा शख्स

माघ मेला 2026 लाइव: पुष्पा अवतार में पहुंचे एक शख्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं. हाथ में नकली रिवॉल्वर लेकर पुष्पा स्टाइल में पहुंचे रवि किशन मिश्रा (21) मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले हैं. उनसे पूछने पर कहा- फ्लावर समझा है क्या? फायर है मैं फायर. झुकेगा नहीं… इधर राज करने को आया है. दुनिया में कहीं भी रहेगा झुकेगा नहीं. रवि किशन मिश्रा ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं. पुष्पा स्टाइल में सजने में उन्हें 2-3 घंटे लगते हैं.

January 14, 202613:27 IST

Magh Mela 2026 LIVE: 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ने लगाई आस्था की डुबकी

माघ मेला मकर संक्रांति स्नान 2026 लाइव: माघ मेले में मकर संक्रांति के पहले एकादशी का स्नान जारी है. दोपहर 1 बजे तक 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ने आस्था की डुबकी लगाई. अभी भी श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी है. रात 12:00 बजे के बाद मकर संक्रांति का स्नान पर भी शुरू हो जाएगा. दो दिनों तक चलने वाले मकर संक्रांति के स्नान को लेकर मेला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. 12000 फीट का स्नान घाट तैयार किया गया है. कमिश्नर सौम्या अग्रवाल के मुताबिक स्नान पर्व की तैयारी पूरी है. स्नान घाटों पर जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी पीएसी और गोताखोर तैनात किए हैं.

January 14, 202613:02 IST

Magh Mela Makar Sankranti Snan 2026 LIVE: एटीएस-पैरामिलिट्री के लोग कर रहे निगरानी

माघ मेला 2026 लाइव: एटीएस के साथ पैरामिलिट्री के लोग संगम समेत सभी घाटों पर निगरानी कर रहे हैं. संगम वॉच टॉवर से पूरे मेला क्षेत्र और स्नान घाटों की निगरानी की जा रही है. श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का क्रम जारी है. बुधवार को दोपहर बाद से ही सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं.

January 14, 202612:23 IST

Magh Mela 2026 LIVE: पुण्यकाल में स्नान करना होता है फलदायी

माघ मेला मकर संक्रांति स्नान 2026 लाइव: मकर संक्रांति के पुण्यकाल के समय स्नान-दान करना और सूर्य देव की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल के समय दान-पुण्य जरूर करें. इस मुहूर्त में स्नान-दान करने से सभी पाप मिट जाते हैं. साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि होती है.

January 14, 202612:22 IST

Magh Mela Makar Sankranti Snan 2026 LIVE: कल है दूसरा शाही स्नान

माघ मेला 2026 लाइव: 15 जनवरी को माघ मेले का दूसरा शाही स्नान है. इसके लिए आज से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज मे उमड़ने लगी है.

 

January 14, 202612:20 IST

Magh Mela 2026 LIVE: 22 साल का शख्स बना संत

माघ मेला मकर संक्रांति स्नान 2026 लाइव: संगम नोज पर न्यूज 18 की मुलाकात एक ऐसे युवा संत से हुई जो महज 22 वर्ष की उम्र में सांसारिक मोह माया त्याग कर सन्यास धारण कर चुका है. युवा संत के गंगा स्नान के बाद जब हमने उससे बात की तो उन्होंने अपना नाम यश्वनी दास बताया. मगर, हमने जब उनके सांसारिक जीवन का वास्तविक नाम पूछा तो कहा कि वह यूपी के रायबरेली जिले के रहने वाले हैं और उनका वास्तविक नाम अमर कलम रस्तोगी था. सन्यास धारण करने के बाद अब वह यश्वनी दास बन चुके हैं.

January 14, 202611:57 IST

डीएम ने सरसैयाघाट का निरीक्षण किया

मकर संक्रांति पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी हो गई हैं. इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैयाघाट का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरसैयाघाट पर अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जाने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने घाट की सीढ़ियों से स्नान स्थल तक के मार्ग को चौड़ा, साफ और पूरी तरह अतिक्रमण-मुक्त रखने पर विशेष जोर दिया. साथ ही स्पष्ट किया कि मार्ग के दोनों ओर किसी भी प्रकार का अस्थायी अतिक्रमण, तखत या भीड़ नहीं होनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो. इस संबंध में सरसैयाघाट समिति को संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए. इसके अलावा, स्नान स्थल की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक 50 मीटर की दूरी पर सफाई कर्मियों की तैनाती और पालीवार ड्यूटी तय करने के निर्देश दिए गए.

January 14, 202611:38 IST

35 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया

टतिला एकादशी पर सुबह 11 बजे तक लगभग 35 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया. संगत तट पर उमड़ी युवा श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सनातन पुनर्जागरण का उद्घोष है. वाराणसी में अब तक लगभग 8 लाख लोग अलग अलग घाटों पर लगा चुके है आस्था की डुबकी. अयोध्या में भी एकादशी के मौके पर अब तक लगभग 3.5 लाख श्रद्धालु सरयू में कर चुके है स्नान.

January 14, 202611:22 IST

अघोर साधु और नागा संन्यासियों ने तंत्र साधना की

माघ मेले में अघोर साधु और नागा संन्यासियों ने तंत्र साधना की. 10 महाविद्या की रात 12:00 बजे की गई तंत्र साधना. यह तंत्र साधना श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के श्री दत्तात्रेय सेवा समिति शिविर के बाहर की गई. तंत्र साधना श्मशान में साधना कर चुके अघोर साधु ही करते हैं. ऐसी मान्यता है कि तंत्र साधना का फल कभी निष्फल नहीं जाता है. 10 महाविद्या की तंत्र साधना कामाख्या बलीघर की पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े की नागा संन्यासी व सनातनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भवानी मां ने की है. इस विशेष तंत्र साधना में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं की हत्या को रोके जाने, सत्य सनातन की रक्षा के लिए की गई है. अखंड भारत, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने के साथ ही लोकमंगल के कल्याण के लिए की गई है. भवानी मां के मुताबिक उन्होंने 10 महाविद्या की तंत्र साधना में सिर्फ तीन विधाओं पर ही तंत्र साधना की है. बंग्लामुखी,महालक्ष्मी और महाकाली की साधना उनके द्वारा माघ मेले में की गई है.

January 14, 202610:53 IST

कान्हा की नगरी मथुरा में भी मनाया जा रहा मकर संक्रांति

कान्हा की नगरी मथुरा में मकर संक्रांति का पर्व की बड़े ही भक्ति भाव और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है. दो दिन 14 और 15 जनवरी को मनाए जाने के चलते आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्राम घाट पर पहुंचे और स्नान ध्यान कर दान पुण्य कर पुण्य लाभ कमाया. मंगला में सुबह से ही लोग घाटों पर पहुंचने लगे और भारी ठंड के बीच स्नान करते हुए नजर आए. उधर 15 जनवरी को भी बड़ी संख्या में लोग मकर संक्रांति का पर्व मनाने यमुना किनारे पहुंचेंगे और स्नान ध्यान, पूजन और दान पुण्य करेंगे, जिसको लेकर प्रशासन ने भी व्यापक स्तर पर तैयारी की हुई है.

January 14, 202610:25 IST

400 कैमरे, कमांडो… ऐसी है माघ मेला की सुरक्षा

एकादशी के पर्व पर साढ़े नौ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है. मेला एसपी नीरज पांडेय के मुताबिक मकर संक्रांति पर्व दो दिन स्नान की परंपरा रही है. उनका अनुमान है कि मकर संक्रांति के स्नान पर्व तक दो दिनों में एक से डेढ़ करोड़ श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे. माघ मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 10 हजार के करीब पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. मेले में पुलिस, पीएसी, आरएएफ के साथी जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और बीडीएस की टीमों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही स्नान घाटों पर एटीएस के कमांडो भी तैनात किए गए हैं. पूरे माघ मेले में सुरक्षा को लेकर 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा ए आई युक्त युक्त कैमरे शामिल हैं. इन कैमरों से क्राउड मैनेजमेंट भी किया जा रहा है.

January 14, 202609:44 IST

आज स्नान कब करें?

मकर संक्रांति के दिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना सर्वोत्तम माना जाता है. सूर्योदय से पहले या सूर्य उदय के समय स्नान करने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है. स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना विशेष फलदायी होता है. आज के बाद अब अगला शाही स्नान 18 जनवरी यानी कि मौनी अमावस्या पर होगा.

January 14, 202609:43 IST

माघ मेला 2026 प्रमुख स्नान तिथियां

03 जनवरी: पौष पूर्णिमा (संपन्न)
14 जनवरी: मकर संक्रांति
18 जनवरी: मौनी अमावस्या
23 जनवरी: बसंत पंचमी
1 फरवरी: माघी पूर्णिमा
15 फरवरी: महाशिवरात्रि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP