IND vs NZ 2nd ODI LIVE SCORE: फिफ्टी बनाकर आउट हुए शुभमन गिल, भारत का दूसरा विकेट गिरा
Last Updated:
IND vs NZ 2nd ODI LIVE SCORE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है. टॉस गंवाकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. दोनों ही टीम की प्लेइंग इलेवन में एक-एक …और पढ़ें
शुभमन गिल और रोहित शर्मा
IND vs NZ 2nd ODI LIVE SCORE: राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है. भारत के हाथों पिछले आठ वनडे मुकाबले गंवा चुकी न्यूजीलैंड की टीम अगर आज भी हारती है तो सीरीज भी हार जाएगी. फिलहाल भारत के पास 2-0 की लीड है. वडोदरा में हुआ पहला मैच भारत ने आसानी से अपने नाम किया था. दोनों ही टीम की प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव हुआ है. इंजर्ड वाशिंगटन सुंदर की जगह नीतीश राणा को मौका मिला है. न्यूजीलैंड ने आदित्य अशोक की जगह 31 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स को वनडे डेब्यू का मौका दिया.
भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा
न्यूजीलैंड की प्लेइंल इलेवन: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेक फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स
January 14, 202614:43 IST
IND vs NZ LIVE: फिफ्टी बनाते ही आउट हुए शुभमन गिल
भारत का दूसरा विकेट गिर चुका है. रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए. शानदार बल्लेबाजी कर रहे गिल तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. जैमीसन की बॉल पर मिडविकेट पर कैच थमा बैठे. आउट होने से पहले उन्होंने 53 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए.
January 14, 202614:38 IST
IND vs NZ LIVE: शुभमन गिल ने ठोकी 17वीं फिफ्टी
शुभमन गिल की शानदार पारी जारी है. 15 ओवर में भारत का स्कोर 87/1 हो चुका है. गिल ने 17वां अर्धशतक ठोक दिया है. विराट कोहली भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.
January 14, 202614:26 IST
LIVE: रोहित शर्मा 37 गेंद में 24 रन बनाकर आउट, भारत का पहला विकेट गिरा
भारत का पहला विकेट गिर चुका है. 12.1 ओवर में क्लार्क की बॉल पर स्वीपर कवर पर मौजूद यंग को कैच थमाने वाले रोहित 37 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए. 70 रन पर टीम इंडिया को पहला झटका.
January 14, 202614:01 IST
IND vs NZ: सात ओवर के बाद स्कोर 31/0
धीमी शुरुआत के बाद अब रोहित शर्मा और शुभमन गिल संभलकर खेलना शुरू कर चुके हैं. खराब गेंदों को बाउंड्री के बाहर पहुंचा रहे हैं. छह ओवर में स्कोर 18/0 था जो सातवां ओवर खत्म होते-होते 31/0 हो गया.
January 14, 202613:35 IST
LIVE: मैच शुरू, रोहित-गिल ने संभाला मोर्चा
टॉस गंवाकर भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है. काइल जैमीसन का सामना कर रहे रोहित शर्मा पूरे ओवर में एक भी रन नहीं बना पाए. ये ओवर मेडन चला गया. भारत की धीमी, लेकिन संयमित शुरुआत.
January 14, 202613:25 IST
न्यूजीलैंड की प्लेइंल इलेवन
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेक फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और जेडन लेनोक्स
January 14, 202613:25 IST
भारत की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा
January 14, 202613:24 IST
IND vs NZ 2nd ODI: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव
भारत-न्यूजीलैंड की टीम में एक-एक बदलाव हुआ है. इंजर्ड वाशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो चुके हैं ऐसे में नीतीश राणा को मौका मिला है. न्यूजीलैंड ने आदित्य अशोक की जगह 31 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स को वनडे डेब्यू का मौका दिया.
January 14, 202613:23 IST
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. यानी भारत की पहली बैटिंग है. भारत और न्यूजीलैंड की टीमों में काफी अंतर नजर आता है. कीवी टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत नहीं है और भारतीय बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.
January 14, 202613:20 IST
नमस्ते न्यूज 18 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
मैदान सज चुका है, बिगुल बज चुका है. उत्तरायण के पावन मौके पर राजकोट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला होना है. दूसरे वनडे में जीत हासिल करके टीम इंडिया तीन मैच की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी. भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था. वाशिंगटन सुंदर उस मैच में चोटिल हो गए थे और वह वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.