यश की ‘टॉक्सिक’ का वायरल सीन बना बवाल, ट्रॉलिंग से घबराई एक्ट्रेस बीट्रिज टॉफेनबैक? डर से उठा लिया बड़ा कदम

Share to your loved once


Last Updated:

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर में दिखे वायरल इंटीमेट सीन पर बवाल मचा हुआ है. सीन में नजर आईं ब्राजीलियन एक्ट्रेस बीट्रिज टॉफेनबैक को सोशल मीडिया पर तीखी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. पहचान सामने आने के बाद एक्ट्रेस ने कथित तौर पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया.

'टॉक्सिक' का वायरल सीन पर बवाल, ट्रॉलिंग से घबराई एक्ट्रेस बीट्रिज टॉफेनबैक?‘टॉक्सिक’ के टीजर इसी सीन को लेकर विवादों में है.

नई दिल्ली. कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म के टीजर में दिखाए गए एक इंटीमेट कार सीन को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक और कानूनी हलकों तक बहस छिड़ गई है. इस सीन में यश के साथ नजर आईं एक विदेशी एक्ट्रेस की पहचान सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया. टीजर में ब्राजीलियन मॉडल-एक्ट्रेस बीट्रिज टॉफेनबैक के बीच कार में इंटीमेट सीन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. सीन को ‘ओब्सीन’, ‘सेक्शुअली एक्सप्लिसिट’ और ‘मोरली ऑफेंसिव’ बताकर कई शिकायतें दर्ज हुईं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ट्रोल हुईं तो अब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर लिया है.

फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद से ये चर्चाएं शुरु हुईं कि आखिर ये हसीना कौन है? निर्देशक गीतू मोहनदास ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बीट्रिज की पहचान बताई. पहचान सामने आने के बाद बीट्रिज टॉफेनबैक को सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है.

कौन हैं बीट्रिज टॉफेनबैक?

बीट्रिज़ टॉफेनबैक की बात करें तो वह एक ब्राजीलियाई एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो ‘टॉक्सिक’ के टीजर के चलते रातोंरात मशहूर हो गई हैं. बीट्रिज ने 2014 में कैरेक्टर मॉडल टूर के ज़रिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा और नेशनल, इंटरनेशनल फैशन रनवे पर जलवा बिखेरा. मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने एक्टिंग की भी ट्रेनिंग ली और एक्टिंग के अलावा वह सिंगिंग के लिए भी मशहूर हैं. खास बात तो ये है कि उन्हें कई भाषाएं आती हैं.

कानूनी समस्या में फंसी ‘टॉक्सिक’

आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग के समक्ष इस टीजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसमें आरोप लगाया गया है कि टीजर में ‘अश्लील’ और ‘स्पष्ट’ सीन हैं जो महिलाओं और बच्चों के सामाजिक कल्याण पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं और कन्नड़ सांस्कृतिक मूल्यों को कमजोर करते हैं. आयोग ने शिकायत के बाद सेंसर बोर्ड से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि टीजर केवल YouTube पर जारी किया गया था, इसलिए यह प्रमाणन निकाय के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश ने भी CBFC के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज की है, जिसमें टीजर में ‘अश्लील, यौन रूप से स्पष्ट और नैतिक रूप से आपत्तिजनक’ सीन्स का विरोध किया गया है.

निर्देशक ने दिया यह जवाब

निर्देशक गीतू मोहनदास ने ट्रोलर्स के जवाब में एक रहस्यमय इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, ‘लोग जब महिला सुख, सहमति, सिस्टम खेलती महिलाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं, तब मैं आराम कर रही हूं.’ फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने भी मोहनदास के इस साहसिक कदम की सराहना की है. आपको बता दें कि ‘टॉक्सिक’ में नयनतारा, रुक्मिणी वासंथ, कीरा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 19 मार्च को ‘धुरंधर पार्ट 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

homeentertainment

‘टॉक्सिक’ का वायरल सीन पर बवाल, ट्रॉलिंग से घबराई एक्ट्रेस बीट्रिज टॉफेनबैक?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP