Abhishek Sharma AP Dhillon: अभिषेक शर्मा ने उड़ाई पतंग, एपी ढिल्लों भी कहां किसी से कम… लोहड़ी में छत पर जमा रंग

Share to your loved once


Last Updated:

Abhishek Sharma AP Dhillon लोहड़ी पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और सिंगर एपी ढिल्लों और अभिषेक शर्मा ने लोहड़ी पर पतंग उड़ाई. चेहरे पर खिलखिलाती मुस्कान के साथ दोनों लोहड़ी के उत्सव का भरपूर आनंद लेते नजर आए. लोहड़ी फसल उत्सव मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है.

अभिषेक ने उड़ाई पतंग, एपी ढिल्लों भी कहां किसी से कम, लोहड़ी में छत पर जमा रंगअभिषेक शर्मा और एपी ढिल्लों ने लोहड़ी पर उड़ाई पतंग

नई दिल्ली: 13 जनवरी को पूरे देश भर में लोहड़ी का त्योहार जश्न-उल्लास के साथ मनाया गया. क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और सिंगर एपी ढिल्लों भी पतंग उड़ाने में पीछे नहीं रहे. दोनों ने लोहड़ी के शानदार उत्सव की कई तस्वीरें ऑनलाइन शेयर कीं और फैंस को उनकी ये फोटोज बेहद पसंद आ रही हैं. दोनों स्टार्स अभिषेक के गृहनगर चंडीगढ़ में इस शुभ त्योहार को मनाने के लिए मिले.

पहली तस्वीर में दोनों एक हरी पतंग के साथ पोज देते नजर आए, जो लगभग उनके ही आकार की थी. अगली तस्वीरों में दोनों अभिषेक के घर की छत पर पतंग उड़ाते और कई अन्य लोगों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए. ढिल्लों और शर्मा दोनों पंजाब से हैं और घनिष्ठ मित्र हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP