Quick Ragi Dosa Recipe : 10 मिनट में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर रागी डोसा, ब्रेकफास्‍ट के लिए परफेक्‍ट, देखें रेसिपी

Share to your loved once


Quick Ragi Dosa Recipe : अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं, जो झटपट बने, स्वादिष्ट हो और सेहत से भी भरपूर हो, तो मास्‍टर शेफ पंकज भदौरिया(MasterChef Pankaj Bhadouria) की 10 मिनट रागी डोसा रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग हेल्दी खाना तो चाहते हैं, लेकिन लंबे फर्मेंटेशन और ज्यादा तैयारी की वजह से कई रेसिपी छूट जाती हैं. ऐसे में यह इंस्टेंट रागी डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आता है. दरअसल, रागी यानी फिंगर मिलेट को सुपरफूड माना जाता है. इसमें कैल्शियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाने के साथ पाचन भी सुधारता है. यह डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्‍ट चॉइस है.

सामग्री (2–3 लोगों के लिए)-
1 कप रागी का आटा
½ कप रवा
½ कप चावल का आटा
1 टीस्पून जीरा
½ टीस्पून काली मिर्च
1 टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च
1 टीस्पून कटी करी पत्ता
1 टेबलस्पून कटा हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
5 कप पानी
घी या तेल, जरूरत अनुसार

बनाने की विधि-

यह डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक हेल्दी चॉइस बन जाता है.


-एक बड़े बाउल में सबसे पहले रागी का आटा, रवा और चावल का आटा डालें. इसमें नमक, काली मिर्च, जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता और हरा धनिया मिला दें. अब धीरे-धीरे 5 कप पानी डालते हुए अच्छे से मिलाएं, ताकि बैटर में कोई गांठ न रहे. इस बैटर की कंसिस्टेंसी पतली होनी चाहिए, लगभग छाछ जैसी.

-बैटर को 5 मिनट के लिए आराम दें. इस बीच नॉन-स्टिक डोसा तवा तेज आंच पर गरम करें. तवा अच्छी तरह गरम हो जाए, तो आंच हल्की करें और कलछी से बैटर डालते हुए तवे पर फैलाएं. यह डोसा अपने आप जालीदार टेक्सचर बना लेता है, जो इसकी खास पहचान है.

-अब आंच को मीडियम रखें और डोसे के चारों तरफ थोड़ा सा घी या तेल डालें. डोसे को तब तक पकाएं, जब तक वह नीचे से सुनहरा और ऊपर से पूरी तरह क्रिस्पी न हो जाए. इसे पलटने की जरूरत नहीं होती. जब डोसा अच्छी तरह सिक जाए, तो उसे मोड़ लें.

परोसने का तरीका-
गरमागरम रागी डोसा को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें. यह डोसा न सिर्फ ब्रेकफास्ट, बल्कि टिफिन और हल्के स्नैक के लिए भी शानदार विकल्प है.

कम समय में बनने वाली यह रेसिपी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. अगर आप रोज़मर्रा के खाने में हेल्दी बदलाव चाहते हैं, तो MasterChef Pankaj Bhadouria का यह 10 मिनट रागी डोसा ज़रूर ट्राई करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP