Makar Sankranti Par Kaisa Rahega Musam | Aaj Ka Mausam | IMD Weather News- Aaj Ka Mausam Live: दिल्ली में AQI 400 पार, सांस लेना मुश्किल; मकर संक्रांति पर UP-बिहार समेत 5 राज्यों में कोल्ड अटैक

Share to your loved once


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

IMD Today Weather News Live: उत्तर भारत में कोल्ड वेव और घने कोहरे का कहर जारी है. मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में 19 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी दी है. IMD के अनुसार अगले 48 घंटे सबसे भारी होंगे, तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है. ऐसे में उत्तर भारत में मकर संक्राति का त्योहार भी है. इस खबर में पढ़िए अगले 5 दिनों तक देश में कैसा रहेगा मौसम. वहीं आज दिल्ली में एक बार फिर AQI 400 के पार पहुंच गया है.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली में AQI 400 पार, सांसों पर पहरा; मकर संक्रांति पर 5 राज्यों कोल्ड अटैकयूपी, बिहार, दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोल्ड वेव और घना कोहरा जारी. (फोटो PTI)

Aaj Ka Mausam Live: देश के कई राज्यों में ठंड ने कहर बरपा रखा है. उत्तर भारत में सुबह की शुरुआत फिलहाल सूरज से नहीं कोहरे की मोटी चादर से हो रही है. सड़कों पर कुछ नहीं दिख रहा है. ट्रेनें देरी से चल रही हैं और फ्लाइट पर भी कोहरे का असर पड़ रहा है. पहाड़ से लेकर बिहार तक ठंड से लोगों की कंपकंपी थमने का नाम नहीं ले रही. इस बीच मकर सक्रांति का त्योहार भी है. तो 14 जनवरी को उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर चेतावनी बनकर सामने आया. IMD और स्काइमेट दोनों ने साफ कहा है कि अभी राहत नहीं मिलने वाली है. यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे का डबल अटैक जारी रहेगा. अगले 48 घंटे सबसे ज्यादा भारी रहने वाले हैं.

दिल्ली में ठंड के साथ जहर बनती हवा

बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली कड़ाके की ठंड और दमघोंटू हवा की दोहरी मार से जूझती नजर आई. ठंड के बीच हवा की गुणवत्ता ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक सुबह 7 बजे दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 357 दर्ज किया गया जो बहुत खराब कैटेगरी में आता है. यह मंगलवार के मुकाबले और खराब स्थिति दर्शाता है, जब AQI 337 था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP