डॉक्टरों का अल्टीमेटम बेअसर, ना होगी हड़ताल, ना FIR, जानिए क्या था पूरा मामला

Share to your loved once


Last Updated:

KGMU Case in Lucknow: लखनऊ के KGMU में OPD बहिष्कार फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से मुलाकात की थी, जिन्होंने प्रकरण में जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद शिक्षक संघ, कर्मचारी परिषद और नर्सिंग परिषद ने बहिष्कार रोक दिया है. अब 14 जनवरी को OPD सामान्य समय के अनुसार खुलेगी.

KGMU विवाद: डॉक्टरों का अल्टीमेटम बेअसर, ना होगी हड़ताल, ना FIRKGMU केस.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चाओं में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी है. जिसे हम KGMU के नाम से भी जानते हैं. लंबे समय से चल रहे धर्मांतरण और लव जिहाद मामले को लेकर हुए बवाल में तोड़फोड़ के बाद KGMU प्रोफेसर ने ओपीडी बहिष्कार का निर्णय लिया था. मगर, अब OPD बहिष्कार फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. केजीएमयू प्रशासन ने अपर्णा यादव के समर्थकों से जुड़े सबूत जैसे वीडियो और फोटो समेत प्रशासन को सौंपे दिए हैं.

बताते चलें कि केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने मंगलवार को इस मामले को लेकर सीएम योगी के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से मुलाकात की. इस दौरान संजय प्रसाद ने केस में जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

KGMU के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के आश्वासन के बाद सभी संगठनों ने बहिष्कार को अगले दो-तीन दिनों के लिए रोक दिया है. यदि मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर OPD का बहिष्कार किया जाएगा. दरअसल, मामला धर्मांतरण और कथित लव जिहाद से जुड़ा है, जिसकी जांच अब एसटीएफ कर रही है.

वहीं, 9 जनवरी को KGMU में हुए हंगामे और तोड़फोड़ की FIR अभी तक दर्ज नहीं हुई थी. इसी वजह से केजीएमयू के शिक्षक संघ, कर्मचारी परिषद और नर्सिंग परिषद समेत अन्य संगठनों ने 14 जनवरी को OPD का बहिष्कार करने का फैसला किया था. अब बहिष्कार स्थगित होने के बाद 14 जनवरी को OPD सामान्य समय के अनुसार खुलेगी और मरीजों को सुविधा मिलेगी.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

KGMU विवाद: डॉक्टरों का अल्टीमेटम बेअसर, ना होगी हड़ताल, ना FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP