मुंबई रिसेप्शन में नुपूर सेनन, स्टेबिन बेन और सितारों का जलवा
Last Updated:
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के मुंबई रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा रहा. एक्ट्रेस की फ्रेंड दिशा पाटनी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर का हाथ थामे इवेंट में पहुंचीं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगाया. नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन का बीते मंगलवार को मुंबई में रिसेप्शन था.नई दिल्ली. एक्ट्रेस नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने मुंबई में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया. उदयपुर में भव्य शादी के बाद बॉलीवुड कपल ने मुंबई लौटकर मंगलवार को अपने दोस्तों के लिए शानदार पार्टी होस्ट की जिससे कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. कृति सेनन की बहन की खुशियों में शामिल होने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंचे थे. इन सितारों में सबसे ज्यादा ध्यान दिशा पाटनी ने खींचा जो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर की बाहों में बाहें डालकर पहुंचीं.
दिशा पाटनी नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में शरीक होने उदयपुर भी पहुंची थीं. शादी से एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमें दिशा को पंजाबी सिंगर तलविंदर की बाहों में बाहें डाले देखा गया था. दोनों हाथ पकड़कर मौनी रॉय औऱ उनके पति सूरज नांबियार से बातचीत कर रहे थे. इस वीडियो के सामने आते ही दोनों की डेटिंग की खबरें छा गईं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शायद टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद अब एक्ट्रेस की जिंदगी में नए प्यार ने दस्तक दे दी है.
तलविंदर का हाथ थामे दिखीं दिशा पाटनी
View this post on Instagram