Rohit sharma and virat kohli make plans: रोहित शर्मा और विराट कोहली बनाते हैं टीम इंडिया के जीत की योजना, बल्लेबाजी कोच कोटक का खुलासा

Share to your loved once


Last Updated:

Rohit sharma and virat kohli make plans: भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे में गौतम गंभीर व सितांशु कोटक के साथ मिलकर जीत की योजना बनाते हैं. दोनों चाहते हैं कि बचे हुए जितने भी वनडे है उसमें वो जीत हासिल करें.

बैटिंग कोच ने खोला अंदर का राज, रोहित और विराट बनाते हैं वनडे टीम की प्लानिंगबैटिंग कोच ने खोला अंदर का राज, रोहित और विराट बनाते हैं वनडे टीम की प्लानिंग

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा के बाद  विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थी. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों ने धमाके दार वापसी की और फिर घर पर साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई सीरीज में रंग जमाया. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले दोनों के 2027 वर्ल्ड कप को लेकर खुद बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बात की है.

मंगलवार को कोटक ने कहा कि ये दोनों बल्लेबाज, जो भारत की 50 ओवर के फॉर्मेट में बल्लेबाजी की ताकत हैं, टीम मैनेजमेंट और मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ पूरी तरह से तालमेल में हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “ये निश्चित रूप से योजनाएं बनाते हैं. अब जब वे सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे हैं, तो वे चाहते हैं कि भारत हर जगह जीते जब वे टीम में हों. उनके पास जितना अनुभव है, वे बाकी खिलाड़ियों के साथ बहुत सारे आइडिया शेयर कर सकते हैं और वे ऐसा करते भी हैं. वे गौतम के साथ वनडे फॉर्मेट, हमारे मैच और साउथ अफ्रीका के लिए हमारी योजनाओं पर चर्चा करते हैं.”

कोटक ने आगे कहा, “अक्सर मैं वहां होता हूं और अगर मैं सुन रहा हूं, तो वे निश्चित रूप से अपना अनुभव साझा करते हैं. मैं हमेशा उन्हें बात करते हुए देखता हूं. सोशल मीडिया पर बहुत कुछ देखने को मिलता है, जिसे मैं देखने से बचता हूं. लेकिन जो मैं देखता हूं, उसमें काफी पॉजिटिव बातें हैं.”

कोहली, रोहित और नए कोचिंग सेटअप के बीच समीकरण पिछले कुछ महीनों में चर्चा में रहा है. खासकर टेस्ट फॉर्मेट में भारत की मुश्किलों और उस बदलाव के बाद जब दोनों बल्लेबाजों ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे से पहले रेड-बॉल क्रिकेट से दूरी बना ली थी.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

बैटिंग कोच ने खोला अंदर का राज, रोहित और विराट बनाते हैं वनडे टीम की प्लानिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP