माफिया पर नहीं हुई सख्ती, तो बख्शे नहीं जाएंगे अफसर, यूपी DGP की दो टूक

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में क्राइम कंट्रोल और बेहतर कानून व्यवस्था रखने के लिए माफिया व अन्य अपराधों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने में कोई ढिलाई ना करने का निर्देश जारी किया है. यूपी डीजीपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर इसमें किसी अफसर की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

माफिया पर नहीं हुई सख्ती, तो बख्शे नहीं जाएंगे अफसर, यूपी DGP की दो टूकयूपी डीजीपी राजीव कृष्ण.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में क्राइम कंट्रोल और बेहतर कानून व्यवस्था रखने के लिए माफिया व अन्य अपराधों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने में कोई ढिलाई ना करने का निर्देश जारी किया है. यूपी डीजीपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर इसमें किसी अफसर की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. इसके अलावा सड़क हादसों को कम करने के लिए 20 जिलों में चलाए गए अभियान के सफल होने पर अब पूरे प्रदेश के अन्य 55 जिलों में भी लागू किया जाएगा.

डीजीपी ने की तारीफ
डीजीपी राजीव कृष्ण ने ये निर्देश मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में दिए. डीजीपी ने यह भी कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन पुलिस मंथन के 11 सत्रों में रखे गए सभी प्रस्तावों पर सीएम ने स्वीकृति दे दी है. उन्होंने मिशन शक्ति केंद्रों के काम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इससे पुलिस की छवि में सुधार हुआ है. उन्होंने इसे और प्रभावी बनाने के साथ बच्चों के साथ होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए.

डीजीपी की बैठक में क्या हुआ
डीजीपी ने निर्देश दिया कि यक्ष एप के संचालन के लिए एसओपी जारी कर दी गई है. इस ऐप में फीड सभी डाटा को आरक्षी से लेकर हर स्तर पर जांच करा ली जाए ताकि पहले से फीड डाटा में अगर कोई कमी रह गई हो तो उसे सही कर लिया जाए. बैठक में जीरो टॉलरेंस के तहत अपराधियों/माफियाओं पर सतत्, परिणामोन्मुख वैधानिक कार्रवाई, मिशन शक्ति केन्द्रों को अधिक संवेदनशील व प्रभावी बनाने, ZFD अभियान को शेष 55 जनपदों में विस्तार कर सड़क दुर्घटना मृत्यु दर घटाने, तथा यक्ष ऐप के प्रशिक्षण व फील्ड-स्तरीय अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया गया.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

माफिया पर नहीं हुई सख्ती, तो बख्शे नहीं जाएंगे अफसर, यूपी DGP की दो टूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP