Lucky Plants : गार्डनिंग का शौक? जानें किस्मत बदलने वाले 7 पौधे, घर में लगाते ही आ जाएंगे अच्छे दिन – Uttar Pradesh News
Last Updated:
Lucky plants as vastu : अक्सर लोग पेड़ पौधों को घरों की सजावट से ही जोड़कर देखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही दिशा और सही पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे भाग्य को मजबूती मिलती है. ये पौधे आपकी किस्मत बदल सकते हैं. कुछ पौधे घर की आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और बीमारियों को दूर रखते हैं. पॉजिटिव एनर्जी का सबसे बड़ा स्रोत हैं. कुछ पौधा धन को अपनी ओर खींचते हैं. इन्हें लगाने से घर में बरकत बनी रहती है. इसे हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए.

इस पौधे का सीधा संबंध आर्थिक संपन्नता से है. वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट न केवल धन को आकर्षित करता है बल्कि रिश्तों में भी मधुरता लाता है. इसे शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इसकी बेलें जितनी हरी-भरी रहती हैं, घर में धन का आगमन उतना ही सुगम होता है. इसे हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए.

तुलसी को सनातन धर्म में सबसे पवित्र पौधा माना गया है. इसे ‘विष्णुप्रिया’ भी कहा जाता है और जिस घर के आंगन में तुलसी होती है, वहां का वास्तु दोष स्वतः ही समाप्त हो जाता है. यह पौधा घर की आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है. यह सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है. तुलसी को लगाने के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा सबसे श्रेष्ठ है.

क्रासुला को ‘मनी ट्री’ के नाम से भी जाना जाता है. वास्तु शास्त्र में इसे मनी प्लांट से भी ज्यादा प्रभावशाली माना गया है. यह कम मेहनत में पनपने वाला पौधा है जिसकी पत्तियां मोटी और चिकनी होती हैं. यह पौधा धन को अपनी ओर खींचने का काम करता है. इसे लगाने से घर में बरकत बनी रहती है और आय के नए स्रोत खुलते हैं. इसे घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर रखना सबसे ज्यादा शुभ फलदायी होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अपराजिता का अर्थ है जिसे कोई हरा न सके. नीले फूलों वाली यह बेल भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसे विष्णुकांता भी कहते हैं. इसे घर में लगाने से कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता और परिवार के सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ता है. इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है.

फेंगशुई और वास्तु दोनों में ही बांस के पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है. इसे घर में रखने से शांति और खुशहाली आती है. यह पौधा पृथ्वी, जल, अग्नि, धातु और काष्ठ—इन पांचों तत्वों के बीच संतुलन स्थापित करता है. यह दीर्घायु और अटूट भाग्य का संकेत है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसे पूर्व में और आर्थिक लाभ के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें.

शमी के पौधे का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्त्व बहुत अधिक है. इसका सीधा संबंध शनि देव से है. मान्यता है कि शमी की पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है. यह पौधा व्यक्ति के कठिन समय को दूर करने और कार्यों में आने वाली बाधाओं को हटाने में मदद करता है. इसे मुख्य द्वार पर इस तरह लगाएं कि घर से बाहर निकलते समय यह आपके दाहिने ओर पर पड़े.

वास्तु के अनुसार स्नेक प्लांट एक बेहतरीन एयर प्यूरीफायर होने के साथ-साथ सौभाग्य लाने वाला पौधा भी है. यह ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है और मानसिक तनाव को कम करता है. यह घर के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और वातावरण में सकारात्मकता फैलाता है. यह स्टडी या लिविंग रूम के लिए उत्तम है. इसे दक्षिण या पूर्व दिशा में रखा जा सकता है.