यूपी के गोंडा में पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आयोजित ‘राष्ट्र कथा’ में अवधी गायक संजय यदुवंशी भी पहुंचे हुए थे.
पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आयोजित ‘राष्ट्र कथा’ में अवधी गायक संजय यदुवंशी भी पहुंचे हुए थे. बताया जा रहा है कि संजय के आगमन की खबर फैलते ही उनके फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा. हालात ऐसे हो गए कि पुलिस को दखल देना पड़ा और सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से गायक को कुछ देर के लिए नजरबंद करना पड़ा. आइये जानते हैं उनके बारे में आपको बता दें कि सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज से पढ़े संजय कभी तंगहाली के कारण अपना UPSC का सपना पूरा नहीं कर सके थे. साल 2020 में मौसा से मिले एक स्मार्टफोन ने उनकी जिंदगी बदल दी, जिसके बाद उन्होंने कॉमेडी और ‘108 पर लद के जाबा’ जैसे गानों से शोहरत हासिल की. पूर्वांचल के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह ने भी उन्हें कथा के दौरान आमंत्रित किया था, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई साथ ही वह मीडिया की लाइमलाइट में आ गए.संजय के पिता सियाराम यादव सालों तक हरियाणा में ऑटो चलाकर परिवार पालते थे. संजय खुद सेना में जाना चाहते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने सोशल मीडिया का रुख किया. शुरुआती दिनों में उन्होंने ‘Sanjay Yadav Comedy’ नाम से चैनल बनाया. जब उनकी रील वायरल होने लगी, तो बड़े भाई शिवा यादव ने भी उनका साथ देना शुरू कर दिया. आज दोनों भाई मिलकर डिजिटल दुनिया में बड़ा नाम कमा चुके हैं और अपनी मेहनत से स्कार्पियो और थार जैसी गाड़ियां खरीदी हैं।
