MI vs GG Live Score: एक झटके के बाद गुजरात का धमाका, चौके में डील कर रही बैटर

Share to your loved once


Last Updated:

MI vs GG Live Score, WPL 2026: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की महिला क्रिकेट टीमें डब्ल्यूपीएल 2026 के छठे मैच में भिड़ रही हैं. दोनों टीमें 2-2 मैच खेल चुकी हैं. गुजरात ने अपने दोनों मैच जीते हैं जबकि मुंबई को एक में जीत वहीं एक में हार मिली है.

एक झटके के बाद गुजरात का धमाका, चौके में डील कर रही बैटरमुंबई और गुजरात की टीमों के बीच लाइव मुकाबला स्कोर अपडेट्स.

नई दिल्ली.  मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2026 के छठे मैच में टॉस जीतकर गुजरात जॉयंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.  हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई ने इससे पहले दो मैच खेले हैं जिसमें उसे एक में जीत जबकि एक में हार मिली है. वही एश्लेघ गार्डनर की टीम की नजर लगातार तीसरी जीत पर है.

टॉस हारने के बाद एशले गार्डनर ने कहा कि मैंने अभी एक भी (टॉस) नहीं जीते हैं. लेकिन कोई बात नहीं. मुझे लगता है कि पावरप्ले बहुत अच्छा रहा है. जाहिर है, हमारे पास सोफी और मून्स के साथ टॉप ऑर्डर में बहुत ज्यादा अनुभव है. उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पिच पर बहुत समय बिताया हैण् तो मुझे लगता है कि ऐसा कॉम्बिनेशन होना जो पहले भी काम कर चुका है और उसे यहां लागू कर पाना, यह देखना बहुत अच्छा लगा. उम्मीद है, हम इसे फिर से कर पाएंगे। आपको शायद इंतजार करना होगा और देखना होगा. मुझे लगता है कि कभी-कभी यह बस अपनी गट फीलिंग पर भरोसा करने जैसा होता है. कुछ लोग उस दिन बहुत अच्छी बॉलिंग करते हैं, और आप उन्हें गेंद देकर उनसे काम करने के लिए कहते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हमारे लिए, यह अपनी योजनाओं को बहुत सरल रखने के बारे में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP