विजन पर सुपरस्टार संग नहीं जमी बात, नई स्टारकास्ट देख लेखक को हुआ शक, ताजगी ने जीता दिल बनी 2014 की ब्लॉकबस्टर
Last Updated:
2014 में आई इस फिल्म को लेकर शुरुआत में सुपरस्टार और बड़े फिल्ममेकर के नाम सामने आए थे, लेकिन विजन को लेकर बात नहीं बन सकी. जब कहानी नई और यंग स्टारकास्ट के हाथों में गई, तो लेखक को भी इस फैसले पर शक हुआ. हालांकि, रिलीज के बाद हालात बदल गए. फ्रेश केमिस्ट्री, सादगी और भावनात्मक ताजगी ने दर्शकों को जोड़ लिया और तमाम आशंकाओं के बावजूद फिल्म 2014 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में शुमार हो गई. जानते हैं कौन सी है ये फिल्म..

<strong>नई दिल्ली.</strong> फिल्मों के बनने में एक लंबी टीम बैक हैंड पर भी काम करती है. राइटर ने फिल्म की कहानी लिखी और हीरो-हीरोइन का तलाश के साथ बाकी के काम शुरू हो गए.<br />चर्चा थी कि पर्दे पर सुपरस्टार नजर आएंगे और निर्देशन की कमान भी एक दिग्गज फिल्ममेकर संभालेंगे. लेकिन कहानी के विजन को लेकर मतभेद सामने आए, जिसके बाद यह कॉम्बिनेशन आगे नहीं बढ़ पाया. राइटर का पता चला कि नई जोड़ी फिल्म में नजर आएगी, तो दिल टूट गया. लेकिन, फिल्म रिलीज हुई तो जबरदस्त सफलता मिली और फिल्म 2014 की ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

बॉलीवुड की दुनिया में अक्सर फिल्में बनने से पहले ही कई ट्विस्ट और टर्न्स से गुजरती हैं. 2009 के बेस्टसेलिंग नॉवेल पर एक फिल्म की तैयारी शुरु हुई. ये फिल्म थी ‘2 स्टेट्स'<br />जो चेतन भगत के नॉवेल ‘2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ पर आधारित थी. (Image: Instagram)

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, लगभग 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. लोगों ने आलिया भट्ट-अर्जुन कपूर की फ्रेश जोड़ी को खूब सराहा गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म मूल रूप से शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के लिए सोची गई थी? लेकिन वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके. (Image: Instagram)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कहानी की शुरुआत 2010-11 के आसपास हुई, जब चेतन भगत का नॉवेल हिट हो चुका था. प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इसे स्क्रीन पर उतारने का प्लान बनाया. विशाल भारद्वाज, जो अपनी डार्क और गहन फिल्मों जैसे ‘ओमकारा’ और ‘मकबूल’ के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने फिल्म को एक अलग अंदाज में पेश करने का सोचा. वे कॉलेज बैकड्रॉप की बजाय बैंक सेटिंग में रखना चाहते थे, जैसे ICICI बैंक की तरह, जहां लीड कैरेक्टर्स काम करते हुए मिलते. लेकिन शाहरुख खान, जो लीड रोल के लिए पहली पसंद थे, इससे सहमत नहीं हुए. विशाल ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘हमारे बीच सेटिंग को लेकर मतभेद थे. मैं इसे कॉलेज में नहीं, बल्कि बैंक जैसे ICICI में सेट करना चाहता था.’ SRK को शायद कॉलेज सेटिंग या कुछ और पसंद था, जिससे क्रिएटिव डिफरेंसेज हो गए और उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया. (Image: Instagram)

वहीं, दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने भी बाद में साफ किया कि उन्होंने 2 States साइन नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि वह इस फिल्म को लेकर किसी तरह की चर्चा में शामिल नहीं थीं. हालांकि भविष्य में शाहरुख खान, विषाल भारद्वाज और साजिद नाडियाडवाला जैसे नामों के साथ काम करने की इच्छा जरूर जताई थी. (Image: Instagram)

इस बीच, प्रियंका चोपड़ा को फीमेल लीड के लिए अप्रोच किया गया. सैफ अली खान का नाम भी चर्चा में था. लेकिन 2011 में प्रियंका ने साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं 2 स्टेट्स को लेकर किसी से चर्चा में नहीं हूं. इसमें शानदार टीम शामिल है, जैसे शाहरुख खान, साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज और मैं भविष्य में उनके साथ काम करने की उम्मीद रखती हूं.’ (Image: Instagram)
![However, the author eventually admitted that the new faces added a refreshing element to the film. “It was such wonderful casting, and it made the movie feel new because they [Arjun and Alia] were youthful. If it had been older actors, I don’t know, maybe they would have done a great job. But it was very surprising,” he said. However, the author eventually admitted that the new faces added a refreshing element to the film. “It was such wonderful casting, and it made the movie feel new because they [Arjun and Alia] were youthful. If it had been older actors, I don’t know, maybe they would have done a great job. But it was very surprising,” he said.](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2026/01/1768295118_SnapVideo.app_581070703_18539715871055689_713237598172801309_n-2026-01-843ed9d19babda770c8063fb586bb870.jpg?im=Resize,width=807,aspect=fit,type=normal)
इस तरह, बड़े सितारों वाली ड्रीम टीम टूट गई. चेतन भगत को यह सब हैरान करने वाला लगा. पिंकविला को दिए हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘2 स्टेट्स के लिए बड़े सितारे सोचे जा रहे थे. शाहरुख खान पर विचार हो रहा था. एक समय विशाल भारद्वाज इसे बनाने वाले थे. फिर सैफ अली खान और प्रियंका चोपड़ा के नाम चर्चा में आए.कई आर्टिकल्स और स्पेकुलेशन्स थे.’ (Image: Instagram)

फिर प्रोजेक्ट करण जौहर के हाथों में आया और नए डायरेक्टर अभिषेक वर्मन को चुना गया. लीड रोल्स में अर्जुन कपूर (जिनकी सिर्फ एक फिल्म ‘इश्कजादे’ रिलीज हुई थी) और आलिया भट्ट (जिनकी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ आई थी) को कास्ट किया गया. चेतन ने बताया, ‘ईमानदारी से कहूं, जब कहा गया कि नया डायरेक्टर है, अर्जुन कपूर जिनकी एक फिल्म है और आलिया भट्ट जिनकी एक फिल्म है, तो मैंने सोचा ‘ओके, लेकिन यह वो नहीं जो चर्चा हुई थी’. (Image: Instagram)

हालांकि, फिल्म के रिलीज होते ही सभी शंकाएं धुल गईं. आलिया और अर्जुन ने कृष और अनन्या के किरदारों में ऐसी जान फूंकी कि वह जोड़ी दर्शकों के दिलों पर छा गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और आज भी इसे एक क्लासिक रोमांटिक-ड्रामा के तौर पर याद किया जाता है. (Image: Instagram)