rahane on virat arrogance विराट घमंडी हैं कि नहीं, इस सवाल पर क्या खुलासा कर गए अजिंक्य रहाणे

Share to your loved once


Last Updated:

rahane on virat arrogance अजिंक्य रहाणे ने बताया कि आम जनता विराट के सीखने की ललक और कभी हार न मानने वाले रवैये को अक्सर घमंड समझ लेती है. पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान रहाणे ने कहा कि उन्होंने विराट को बहुत करीब से देखा है और उनकी बल्लेबाज़ी के तरीके की खुलकर सराहना की.

विराट घमंडी हैं कि नहीं, इस सवाल पर क्या खुलासा कर गए अजिंक्य रहाणेविराट कोहली को घमंडी कहने वालों के लिए अजिंक्य रहाणे का बड़ा संदेश

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से फिलहाल बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली के रवैये को लेकर बड़ा खुलासा किया है और दावा किया है कि लोग अक्सर उन्हें घमंडी समझने की गलती कर बैठते हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, जो हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर चुके हैं, इस समय केवल वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं और उन्हें हाल ही में वडोदरा में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे में खेलते हुए देखा गया था.

रहाणे ने विराट के हर मैच में दिखने वाले जुनून और इरादे की जमकर तारीफ की, साथ ही उनकी मैच से पहले की मानसिकता को लेकर एक चौंकाने वाला दावा भी किया. रहाणे के कहा कि मैंने उन्हें मैच से दो दिन पहले देखा है. वह शायद ही किसी से बात करते हैं, यहां तक कि अपने टीममेट्स से भी नहीं. यही चीज़ उन्हें ज़ोन में जाने में मदद करती है.  वह हमेशा अपने एयरपॉड्स लगाए रहते हैं या जो उन्हें पसंद होता है, वही सुनते हैं ताकि खुद को ज़ोन में ला सकें.

क्या विराट कोहली घमंडी हैं?

अजिंक्य रहाणे ने बताया कि आम जनता विराट के सीखने की ललक और कभी हार न मानने वाले रवैये को अक्सर घमंड समझ लेती है. पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान रहाणे ने कहा कि उन्होंने विराट को बहुत करीब से देखा है और उनकी बल्लेबाज़ी के तरीके की खुलकर सराहना की.  हम विराट कोहली के बारे में जितनी बात करें, उतनी कम है लेकिन मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा है कि वह अपनी बल्लेबाज़ी को किस तरह अंजाम देते हैं  हम हर बार उनके जुनून और इरादे की बात करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जो बात सबसे अलग है, वह है उनका रवैया सीखने का रवैया और कभी हार न मानने का रवैया.

अपने जोन में जाते है विराट

बाहर के लोग सोचते हैं कि विराट घमंडी हैं, लेकिन वह ऐसे नहीं हैं.  वह बस अपने ज़ोन में चले जाते हैं. किसी भी मैच से पहले विराट की मानसिकता पर रोशनी डालते हुए रहाणे ने दावा किया कि स्टार बल्लेबाज़ मैच से पहले अपने साथियों से भी लगभग बात करना बंद कर देते हैं और ऐसा वह खुद को ‘ज़ोन’ में लाने के लिए करते हैं.  रहाणे ने माना कि शुरुआत में वह इस आदत को समझ नहीं पाए थे, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह तरीका विराट के लिए बेहद कारगर साबित होता है.

homecricket

विराट घमंडी हैं कि नहीं, इस सवाल पर क्या खुलासा कर गए अजिंक्य रहाणे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP