Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलिया को आठ वर्ल्ड कप जिताने वाली प्लेयर का संन्यास, 15 साल के करियर का कहा अलविदा

Share to your loved once


Last Updated:

Alyssa Healy Retirement: 35 वर्षीय विकेटकीपर-बैटर एलिसा हीली ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के साथ दो वनडे विश्व कप और छह टी-20 विश्व कप जीत चुकीं थीं. 2023 में मेग लैनिंग की रिटायरमेंट के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कमान संभाली थी.

आठ बार की वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर का संन्यास, 15 साल के करियर को कहा अलविदाएलिसा हीली ने किया संन्यास का ऐलान

सिडनी: 15 साल से ज्यादा समय तक मजबूत ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम में दबदबा बनाने और फिर कप्तानी करने वालीं एलिसा हीली ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए छह टी-20 और तीन वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली एलीसी हीली ने साफ किया कि वह भारत में होने वाली सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी. एलीसा हीली ऑस्ट्रेलियाई मेंस क्रिकेटर मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं

उन्होंने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘आगामी भारत दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए मेरी आखिरी सीरीज होगी, यह कहते हुए मुझे मिश्रित भावनाएं हो रही हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने का मेरा जुनून अभी भी बरकरार है, लेकिन प्रतिस्पर्धा की वह भावना जो मुझे शुरुआत से प्रेरित करती रही है, अब कुछ हद तक कम हो गई है, इसलिए मुझे लगता है कि अब संन्यास लेने का सही समय है.

मुझे अपने साथियों की, टीम गीत गाने की और ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करने की बहुत याद आएगी.

हीली ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना डेब्यू किया और वनडे इंटरनेशनल में सात शतकों के साथ 3563 रन और टी-20 में एक शतक के साथ 3054 रन बनाए, इसके अलावा उन्होंने विकेट के पीछे 275 विकेट भी लिए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा:

एलिसा क्रिकेट की सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने अपने 15 साल के करियर में मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह अमूल्य योगदान दिया है.

एलिसा हीली के चाचा ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर इयान स्टार्क थे, उनके पति धुरंधर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं, लेकिन इस महिला क्रिकेटर ने अपनी अलग पहचान बनाई. जनवरी 2011 में डेब्यू मैच खेलने वाली एलिसा पहले ही टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुकीं हैं. फरवरी और मार्च में भारत के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और एक टेस्ट मैच के दौरान वह आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया की येलो जर्सी में नजर आएंगी.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

आठ बार की वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर का संन्यास, 15 साल के करियर को कहा अलविदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP