Ghaziabad News: पहले दोनों ने पी शराब, फिर शुरू हुआ बवाल, गाजियाबाद के होटल में बॉयफ्रेंड ने की विधवा महिला मित्र की हत्या

Share to your loved once


Last Updated:

Ghaziabad News: गाजियाबाद के होटल में विधवा महिला मित्र की हत्या में आरोपी ने बताया कि पहले दोनों ने शराब पी. उसके बाद मारपीट शुरू हो गई. गुस्से में उसने महिला को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई. इसके बाद वह शव के साथ ही सो गया. सुबह वह महिला को बीमार बताकर होटल से भागना चाह रहा था, लेकिन स्टाफ ने उसे रोक लिया.

ख़बरें फटाफट

पहले दोनों ने पी शराब, फिर शुरू हुई मारपीट, गाजियाबाद में महिला की हत्याGhaziabad News: गाजियाबाद में विधवा महिला की हत्या

गाजियाबाद. गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 34 साल के एक शख्स ने अपनी 35 साल की महिला दोस्त की होटल के कमरे में पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर पूरी रात उसके शव के पास सोता रहा. सुबह होटल से निकलते वक्त उसने पुलिस को फोन कर बताया कि महिला बीमार हो गई है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला मृत अवस्था में पाई गई.

पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में की है. आरोपी सेवा नगर, नंदग्राम का रहने वाला है. मृतका का नाम आरती कुमार बताया गया है, जो कोटगांव कॉलोनी की रहने वाली थी. दोनों तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में थे. आरती विधवा थीं और अपने 16 साल के बेटे दक्ष के साथ रहती थीं. प्रवीण उनके दिवंगत पति रोहित कुमार का दोस्त है.

शराब पीने के बाद शुरू हुई लड़ाई

पुलिस के अनुसार, दोनों शनिवार रात पटेल नगर के होटल न्यू रॉयल किंग में चेक इन हुए. कमरे में शराब पी और खाना खाया. रात में किसी बात पर तेज बहस हुई, जो झगड़े में बदल गई. गुस्से में आकर प्रवीण ने आरती को मुक्कों और लातों से बुरी तरह पीटा. मारपीट से आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं और कमरे में ही उनकी मौत हो गई. प्रवीण ने किसी को सूचना नहीं दी. डर के मारे कि होटल स्टाफ को शक हो जाएगा, वह पूरी रात कमरे में शव के बगल में सोता रहा.

महिला की बीमार होने का बनाया बहाना

रविवार सुबह करीब 7 बजे प्रवीण होटल से निकलने लगा और स्टाफ से कहा कि महिला बीमार है और उठ नहीं रही. स्टाफ ने उसे रोक लिया. फिर प्रवीण ने पुलिस को फोन कर बताया कि महिला को मेडिकल इमरजेंसी हुई है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को मृत पाया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत कई पसलियों के फ्रैक्चर, फेफड़ों और लीवर के फटने और अंदरूनी खून बहने से हुई. शरीर पर बाहर से कोई गंभीर चोट के निशान नहीं थे, लेकिन अंदरूनी चोटें बहुत गंभीर थीं.

आरोपी ने स्वीकार की हत्या की बात

पूछताछ में प्रवीण ने कबूल किया कि झगड़े के दौरान आरती ने उसे थप्पड़ मारा और चेहरा खरोंचा, जिसके बाद उसने बदला लेते हुए हिंसक हमला किया.
नंदग्राम पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. यह शिकायत महिला के बेटे ने रविवार रात देर से की थी. आरोपी प्रवीण को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे ने बताया कि जांच जारी है और फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. होटल के सीसीटीवी फुटेज भी जांचे जा रहे हैं.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

पहले दोनों ने पी शराब, फिर शुरू हुई मारपीट, गाजियाबाद में महिला की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP