जीतेंद्र-अमृता सिंह का हिट रोमांटिक गाना, बना हर आशिक की धड़कन, आज भी जवां दिलों को कर देता है रंगीन

Share to your loved once


 

arw img

90 के दशक का हिंदी सिनेमा आज भी अपने रोमांटिक गीतों के लिए याद किया जाता है और उसी सुनहरे दौर से निकला एक खास नगमा है, जिसने मोहब्बत को नए मायने दिए. उस दौर में रोमांटिक धुनों में ‘रंग’ फिल्म का गाना ‘तेरी मोहब्बत ने दिल’ एक खास जगह रखता है. 1993 में रिलीज हुई यह फिल्म नदीम-श्रवण की मधुर संगीत से सजी थी, जिसमें अलका याग्निक और कुमार सानू की क्लासिक जोड़ी ने अपनी आवाजों से दिलों को छू लिया. समीर के लिखे बोल और यह गाना प्यार की वो पहली नजर, वो बेचैनी और वो एहसास बयां करता है जो मोहब्बत की शुरुआत में हर दिल महसूस करता है. फिल्म में जीतेंद्र और अमृता सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने इसे और भी यादगार बनाया. यह गाना प्यार की उस मासूमियत को बयां करता है, जहां जज़्बात दिखावे के नहीं, बल्कि दिल की गहराइयों से निकलते हैं. गाने का हर बोल में इश्क की सच्चाई और समर्पण झलकता है, जो सीधे दिल से जुड़ जाता है. यही वजह है कि यह गाना सिर्फ अपने दौर का हिट नहीं रहा, बल्कि समय के साथ हर आशिक की धड़कन बन गया. आज भी जब यह नगमा बजता है, तो पुराने प्यार की यादें ताजा हो जाती हैं और दिल एक बार फिर रंगीन हो उठता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

जीतेंद्र-अमृता सिंह का हिट रोमांटिक गाना, आज भी जवां दिलों को कर देता है रंगीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP