मकर संक्रांति पर ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने दिया ऑडियंस को तोहफा, सस्ती हुई टिकट, सिर्फ 149 रुपये में देखें ब्लॉकबस्टर

Share to your loved once


Last Updated:

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के इतने दिन बाद भी फैंस का दिल जीत रही है. फैंस का प्यार और जबरदस्त कमाई के बाद अब मेकर्स ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. रणवीर सिहं और अक्षय स्टारर फिल्म को लेकर मेकर्स ने एक बड़ी घोषणा की है. फैंस को उन्होंने मकर संक्रांति के गिफ्ट के तौर पर टिकट की कीमत आधे से भी कम कर दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

मकर संक्रांति पर 'धुरंधर' के मेकर्स ने दिया ऑडियंस को तोहफा, सस्ती हुई टिकट धुरंधर का जलवा जारी

नई दिल्ली. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान किया है. मेकर्स ने फैंस के प्यार को ध्यान में रखते हुए उन्हें खास तोहफा दिया है कि फिल्म की टिकट अब महज 149 में मिलेगी और दर्शक थिएटर में धुरंधर इतनी कम रेट में टिकट लेकर देख सकेंगे.

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पहले ही कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. फिल्म के साथ और भी कई फिल्में रिलीज हुई थी. लेकिन आदित्य धर की फिल्म पर इसका कोई असर नहीं हुआ. आज भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है. आए दिन आदित्य धर की ये फिल्म कमाई का नया रिकॉर्ड बना रही है. इस बीच मेकर्स ने फैंस के प्यार को देखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है.

सस्ती हुई अक्षय-रणवीर की धुरंधर की टिकट

आज यानी 13 जनवरी मंगलवार को फिल्म का टिकट की कीमत अब सिर्फ 149 रुपए कर दी गई है. जिन्होंने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है, उनके लिए ये सुनहरा मौका है. 350 रुपए से शुरू होने वाली ये टिकट अब सिर्फ 149 में मिलने वाली है. मेकर्स का ये ऐलान फैंस के लिए मकर संक्रांति के गिफ्ट से कम नहीं है. जियो स्टूडियो ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है और फैंस को ये खास तोहफा दिया है.

दूसरी फिल्मों का भी नहीं पड़ा असर

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए हुए है. इस फिल्म के साथ और इसके बाद भी थिएटर में कई फिल्मों ने दस्तक दी. लेकिन इससे रणवीर और अक्षय की फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं हुआ. फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई करती रही. कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’, कार्तिक आर्यन स्टारर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ और इक्कीस जैसी फिल्मों की रिलीज भी धुरंधर को पछाड़ नहीं पाई.

बता दें कि बात इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की करें तो फिल्म भारत में 807 करोड़ की कमाई कर चुकी है. दुनियाभर में ये फिल्म 1254 करोड़ की कमाई कर चुकी है. सवा महीने बाद भी आज तक इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है, बल्कि लोगों को अब धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

मकर संक्रांति पर ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने दिया ऑडियंस को तोहफा, सस्ती हुई टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP