Ayush Badoni IPL Salary: आयुष बदोनी की आईपीएल सैलरी कितनी? LSG के स्टार को मिलते हैं कितने पैसे
Last Updated:
Ayush Badoni IPL Salary: आयुष बदोनी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है, वे वाशिंगटन सुंदर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे खेलेंगे. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए वे फिनिशर हैं और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है.
आयुष बदोनी की आईपीएल सैलरी कितनी है? लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज को कितने पैसे मिलते हैं?नई दिल्ली. दिल्ली के ऑलराउंडर आयुष बदोनी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है .उन्होंने वाशिंगटन सुंदर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में एंट्री की है. ये खिलाड़ी दिल्ली की ओर से विदर्भ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में कप्तानी करने वाला था लेकिन अब टीम को उनकी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी. बडोनी सुंदर की तरह ही ऑलराउंडर हैं और दूसरे वनडे में डेब्यू करने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज बडोनी फिनिशर की भूमिका निभाते हैं और जरूरत पड़ने पर अहम विकेट भी ले सकते हैं.
आयुष बदोनी को 2025 में पहली बार इंडिया ए टीम में जगह मिली थी और अब उन्हें नेशनल टीम में मौका मिला है. इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेलते हैं. उन्होंने 2022 में एलएसजी के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और तब से टीम के साथ बने हुए हैं.
आयुष बदोनी
आयुष बदोनी की आईपीएल सैलरी कितनी है
एलएसजी ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में पहचान कर 2022 के मेगा ऑक्शन में 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. डेब्यू के बाद बदोनी एलएसजी के स्थायी फिनिशर बन गए और आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले भी टीम ने उन्हें रिटेन किया. आयुष बदोनी अनकैप्ड थे इसलिए एलएसजी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया. अगली मेगा ऑक्शन तक उन्हें यही रकम मिलती रहेगी.
आयुष बदोनी का आईपीएल करियर
आयुष बडोनी ने एलएसजी के लिए यादगार आईपीएल डेब्यू किया था और अर्धशतक जड़ा था. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बडोनी ने 41 गेंदों में 54 रन बनाए थे. जब एलएसजी अपने डेब्यू मैच में 29/4 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी, तब बडोनी ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर पारी को संभाला. बडोनी और हुड्डा के अर्धशतकों की बदौलत एलएसजी ने 158/6 का स्कोर खड़ा किया. गुजरात टाइटंस, जो अपना डेब्यू मैच खेल रही थी, ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. बडोनी ने आईपीएल 2022 में 11 पारियों में 161 रन बनाए थे.
2023 में उन्होंने 238 रन बनाए और अगले सीजन में 235 रन बनाए. आईपीएल 2025 में पहली बार उन्होंने 300 रन का आंकड़ा पार किया और सीजन में 329 रन बनाए. उनके नाम टी20 लीग में चार विकेट भी दर्ज हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें