Vijay Hazare Trophy 2025-26: देवदत्त पडीक्कल का एक और तूफान, करुण नायर की भी फिफ्टी, कर्नाटक विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में
Last Updated:
Vijay Hazare Trophy 2025-26: कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई को वीजेडी पद्धति से 54 रन से हराया, देवदत्त पडीक्कल और करूण नायर नाबाद रहे, सरफराज खान चोट के कारण बाहर हुए.
विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल के हैरान करने वाले आंकड़े बेंगलुरु: गत चैंपियन कर्नाटक ने वर्षाबाधित मैच में वीजेडी पद्धति के जरिए मुंबई को 54 रन से हराकर लगातार चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके देवदत्त पडीक्कल ने 95 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए जबकि भारत के अनुभवी बल्लेबाज करूण नायर ने 80 गेंद में नाबाद 74 रन बनाये जिसमें 11 चौके शामिल थे.
कर्नाटक ने जीत के लिए 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बारिश होने तक 33 ओवर में एक विकेट पर 187 रन बना लिए थे. उस समय वीजेडी प्रणाली से लक्ष्य 132 रन था और कर्नाटक 55 रन आगे था जिससे उसे विजेता घोषित किया गया.
इससे पहले मुंबई को करारा झटका लगा जब अभ्यास के दौरान ऊंगली में चोट के कारण उसके शीर्ष बल्लेबाज सरफराज खान (303 रन) टूर्नामेंट से बाहर हो गए, उनकी गैर मौजूदगी में मुंबई आठ विकेट पर 254 रन ही बना सके.
शम्स मुलानी ने 86 रन बनाए जबकि सिद्धेश लाड ने 38 रन का योगदान दिया. कर्नाटक के लिए विद्याधर पाटिल ने 42 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि अभिलाष शेट्टी और विद्वत कावेरप्पा ने दो दो विकेट चटकाए.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें