Mutton Nihari Recipe : घर में बनाएं ढाबे वाली मटन निहारी, महक उठेगा घर, पड़ोसी लार टपकाएंगे, रसोइए ने बताई धांसू रेसिपी – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Mutton Nihari Recipe : नॉनवेज खाने वालों के मटन निहारी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. निहारी को तंदूरी रोटी, नान या खमीरी रोटी के साथ परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. घर पर बनी मटन निहारी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि शुद्ध और सेहत के लिहाज से भी बेहतर मानी जाती है, लेकिन इसे बनाएं कैसे. आज हम इसकी रेपिसी के बारे में बात करेंगे. सर्दियों में मटन निहारी खाने का मजा ही अलग होता है. आमतौर पर लोग निहारी को होटल या ढाबे पर ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे घर पर भी बिल्कुल होटल जैसे स्वाद में बनाया जा सकता है.

जौनपुर. सर्दियों के मौसम में मटन निहारी खाने का मजा ही अलग होता है. आमतौर पर लोग निहारी को होटल या ढाबे पर ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे घर पर भी बिल्कुल होटल जैसे स्वाद में बनाया जा सकता है. जौनपुर के मशहूर बावर्ची शकील का कहना है कि अगर सही तरीके और मसालों का ध्यान रखा जाए तो घर की रसोई में बनी मटन निहारी भी लाजवाब बनती है. बावर्ची शकील बताते हैं कि मटन निहारी बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का मटन लेना जरूरी है. निहारी के लिए हड्डी वाला मटन ज्यादा स्वाद देता है. करीब एक किलो मटन को अच्छी तरह धोकर रख लें. अब एक कढ़ाही में देसी घी या रिफाइंड तेल गरम करें. इसमें पतले कटे हुए प्याज डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. प्याज अच्छी तरह भुन जाने से निहारी का रंग और स्वाद दोनों बढ़ते हैं.

इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और हल्की खुशबू आने तक भूनें. अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और निहारी मसाला डालें. मसालों को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए. मसाला अच्छी तरह भुनना निहारी की सबसे अहम प्रक्रिया मानी जाती है. अब कढ़ाही में मटन डालकर मसालों के साथ अच्छे से मिलाएं. मटन को 10 से 15 मिनट तक भूनें ताकि मसाले मटन के अंदर तक चले जाएं. इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डालें और ढककर धीमी आंच पर पकने दें. बावर्ची शकील बताते हैं कि असली निहारी का स्वाद लंबी आंच पर पकाने से ही आता है, इसलिए जल्दबाजी न करें.

गाढ़ा और रेशेदार बनाने का तरीका

निहारी को गाढ़ा और रेशेदार बनाने के लिए एक अलग कटोरी में गेहूं का आटा पानी में घोलकर उसमें डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े. अब निहारी को 40 से 50 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि तली में न लगे. आखिर में ऊपर से देसी घी, हरी धनिया, हरी मिर्च और अदरक के जूलियन डालें. निहारी को तंदूरी रोटी, नान या खमीरी रोटी के साथ परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. घर पर बनी मटन निहारी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि शुद्ध और सेहत के लिहाज से भी बेहतर मानी जाती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homelifestyle

घर में बनाएं ढाबे वाली मटन निहारी, महक उठेगा घर, रसोइए ने बताई धांसू रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP