Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वाले आज रहें तैयार! इन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना, ज्योतिष ने बताया ऐसा रहेगा दिन

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के जीवन में मंगलवार का दिन नए बदलाव लेकर आ सकता है. काशी के ज्योतिषाचार्य ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक के लिए कैसा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 13 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, मंगलवार के दिन विशाखा नक्षत्र और गंड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि से वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कष्टकारी हो सकता है. आज आप अपने वाणी में मधुरता बनाएं रखें. आपके मधुर वाणी से ही आपके काम बनेंगे. आज आपको हर छोटी-बड़ी मुश्किलों में परिवार का साथ भी मिलेगा. आज आप आर्थिक लेन-देन में भी सावधानी रखें.

बिजनेस-करियर क्षेत्र में बढ़ेगी मुश्किलें

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन भी चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा. आज आपके पैसे कहीं लंबे समय के लिए फंस सकते हैं, जिससे आपको नुकसान होने की भी संभावना है. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आप काम के दबाव को लेकर थोड़ा परेशान भी रहेंगे. आज आपको बॉस की फटकार भी लग सकती है. जो लोग इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो अपने इस फैसले को टाल दें, वरना इससे आपको भारी नुकसान भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें:- क्या आपने किए इस खास मंदिर के दर्शन? इसके बिना सफल नहीं मानी जाती वैष्णो देवी की चढ़ाई, जानें पौराणिक रहस्य

लव लाइफ होगा सामान्य
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर को वक्त जरूर दें. आज आप दोनों एक-दूसरे को जितना वक्त देंगे, उतना ही आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी शानदार होगा.

हनुमान चालीसा का करें पाठ

आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना करें और उन्हें लड्डू का भोग लगाएं. इसके साथ ही 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ भी करें. इससे आपके जीवन के सारे कष्ट और कलेश दूर हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वाले आज रहें तैयार! इन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना, ऐसा रहेगा दिन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP