‘कितने एक्टर हक जैसी मूवी करेंगे?’ सितारों के ‘डर’ पर इमरान हाशमी ने कसा तंज, दिखाया आईना
Last Updated:
इमरान हाशमी ने ‘अल्फा मस्क्युलिनिटी’ पर बेबाक राय दी और बॉलीवुड सितारों की इनसिक्योरिटी पर बात की. उन्होंने सिनेमा के बदलते दौर व ओटीटी के नए प्रयोगों की सराहना भी की. वे फिल्म ‘हक’ के लिए तारीफ बटोर रहे हैं.

नई दिल्ली: फिल्म ‘हक’ में इमरान हाशमी के काम की तारीफ हो रही है. दूसरी ओर, यामी गौतम अपने अभिनय के लिए सराही जा रही हैं. इस बीच, इमरान हाशमी ने फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई और दर्शकों की पसंद-नापसंद को बखूबी समझाया है. उन्होंने ‘अल्फा मस्क्युलिनिटी’ और ‘वोक कल्चर’ को लेकर बहस पर अपना बेबाक नजरिया पेश किया है. (फोटो साभार: Instagram@therealemraan)

इमरान हाशमी ने न्यूज19 शोशा से खास बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर जिस ‘टॉक्सिक मस्क्युलिनिटी’ की आलोचना होती है, जमीनी हकीकत उससे अलग है. ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों की सफलता यह दर्शाती है कि आम पुरुष दर्शक अभी भी स्क्रीन पर ‘हाइपरमस्क्युलिन’ किरदारों को देखना पसंद करते हैं. (फोटो साभार: Instagram@therealemraan)

इमरान हाशमी ने सितारों के बीच इनसिक्योरिटी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि एक्टर अक्सर महिला प्रधान फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें डर लगता है कि उनकी ‘स्टार वैल्यू’ कम हो जाएगी. (फोटो साभार: Instagram@therealemraan)
Add News18 as
Preferred Source on Google

इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में थीं, फिर भी इमरान ने उस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना जरूरी समझा.(फोटो साभार: Instagram@therealemraan)

इमरान ने सवाल उठाया, ‘कितने लोग हक जैसी फिल्म करेंगे?’ यह दर्शाता है कि आज भी कहानियों में मर्द का ही वर्चस्व दिखाया जाना एक ‘सेफ फॉर्मुला’ माना जाता है. वे चाहते हैं कि कलाकार अपनी ‘इनसिक्योरिटी’ से बाहर निकलकर प्रयोग करें. (फोटो साभार: Instagram@therealemraan)

इमरान हाशमी ने बॉलीवुड के अलग-अलग दौर की आपस में तुलना की. उन्होंने कहा कि 70-80 के दशक में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना का एंग्री यंग मैन दौर था. 90 के दशक में खान तिकड़ी का ‘सॉफ्ट बॉय’ और रोमांटिक दौर आया. फिलहाल, हाइपरमस्क्युलिन और विलेन जैसे किरदारों का दौर है. (फोटो साभार: Instagram@therealemraan)

इमरान हाशमी मानते हैं कि जहां सिनेमाघरों में अभी भी पुराने ‘फॉर्मूले’ चल रहे हैं, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा एक्सपेरिमेंट और अलग-अलग विषयों पर काम हो रहा है, जो सिनेमा के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है. (फोटो साभार: Instagram@therealemraan)

इमरान हाशमी ने ‘हक’ में भी सहायक भूमिका निभाई है. वे अपने अभिनय के दम पर ‘सीरियल किसर’ वाली इमेज से निकलने में कामयाब रहे हैं. उनका अभिनय हर गुजरते साल के साथ निखर रहा है.(फोटो साभार: Instagram@therealemraan)